सपा, बसपा जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं, ये लोगों का भला नहीं कर सकती: अमित शाह

[ad_1]
सपा, बसपा जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं, ये लोगों का भला नहीं कर सकती: अमित शाह

भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में सहयोगियों समेत 325 सीटों पर जीत हासिल की थी 

लखनऊ:

यूपी चुनावों से पहले सियासी पार्टियों में रस्साकशी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व अध्‍यक्ष अमित शाह ने रविवार को विपक्षी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा और बसपा जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं और ये लोगों का भला नहीं कर सकती हैं. रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के बारह पत्थर मैदान में जनविश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने यह बात कही. उन्होंने कहा, ''प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में जन विश्वास यात्रा घूम रही है और राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर यह यात्रा जाने वाली है. मेरे पास कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट आती है कि जहां पर भी यात्रा गुजरती है, ऐसी ही भीड़ सब जगह होती है.'' शाह ने प्रश्न किया, ''उत्तर प्रदेश में ये बुआ (मायावती) और बबुआ (अखिलेश यादव) ने जो सरकारें चलाई, वह सभी का विकास करती थी क्‍या, सपा के राज में आपका भला होता था क्‍या, बसपा के राज में आपका भला होता था क्‍या.''

यह भी पढ़ें

अमित शाह का 'तूफानी' यूपी दौरा इसी सप्‍ताह से, 10 दिन में 21 सभाएं और तीन रोड शो करेंगे

उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि '' वो नहीं कर सकते, ये जातिवादी पार्टियां हैं, ये परिवारवादी पार्टियां हैं, सर्व समाज को साथ लेकर केवल और केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ही आगे बढ़ सकती है.'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को तीन सौ से अधिक सीटें दिलाने का नारा देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्‍तर प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद किया. सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शाह ने कहा, ''पार्टी ने यहां मेरे ढेर सारे फोटो बाबूजी (कल्‍याण सिंह) के साथ लगाए हैं, बाबूजी अगर मेरा मार्गदर्शन नहीं करते तो 2014 (लोकसभा), 2017 (विधानसभा) और 2019 (लोकसभा) की विजय संभव ही नहीं थी.''

"विश्वासघाती शिवसेना ने सत्ता के लिए हिन्दुत्व से समझौता किया", अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य विधानसभा की 403 सीटों में सहयोगियों समेत 325 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि लोकसभा में भी दोनों बार भाजपा ने जीत हासिल की. भाजपा के पूर्व अध्‍यक्ष शाह ने जोर देकर कहा, ''यह कल्‍याण सिंह ही थे जिन्होंने पहली बार उप्र के अंदर सुशासन की बात की.'' उन्होंने कहा, ''जब मैं यहां आया हूं तो बाबूजी हमारे बीच नहीं है लेकिन जो भीड़ देखी है वह बताती है कि बाबूजी का स्मरण आप लोगों के मन में जस का तस है.''

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शासन में उत्‍तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की सराहना करते हुए शाह ने कहा, '' 2014 में मैं यहां प्रभारी बनकर आया तो यह बात आती थी कि सपा के गुंडे परेशान कर रहे हैं, तब कानून व्यवस्था इतनी खराब हो गई थी कि लोग अपनी बच्चियों को स्‍कूल और कालेज भेजने में कतरा रहे थे, लेकिन पांच साल में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार में सारे गुंडे पलायन कर गये.'' उन्होंने सपा सरकार में दंगे होने और योगी राज में विकास होने का दावा करते हुए कहा कि ''अखिलेश जी (सपा प्रमुख) क्‍या देखकर वोट मांगने निकले हो, आपको राज्य की जनता जानती है, आपके पांच सालों में सात सौ से ज्यादा दंगे हुए थे लेकिन योगी जी के शासन में साढ़े चार साल में किसी की हिम्मत नहीं कि एक भी दंगा करे.''

उन्होंने कहा ''राम मंदिर निर्माण की मांग करने वालों पर डंडे बरसाए जाते थे, गोलियां चलवाई जाती थी लेकिन आपने पूर्ण बहुमत दे दिया तो मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का शिलान्यास कर दिया. देखते ही देखते कुछ ही महीनों में आकाश को छूने वाला प्रभु श्रीराम का मंदिर अयोध्या में बनने वाला है.'' शाह ने जनता से सवाल किया कि '' आप बताइए राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वालों का आप साथ देंगे, निर्दोषों पर गोली चलाने वालों का साथ देंगे.''जनसभा को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा सांसद राजवीर सिंह समेत कई प्रमुख वक्ताओं ने संबोधित किया.

प्रधानमंत्री ने 'स्वराज्य' को 'सुराज्य' में बदलने की दिशा में काम किया : अमित शाह

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


[ad_2]
Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b5/?feed_id=5171&_unique_id=61cd4010b4684

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History