बीजेपी नेता 15 दिन पहले तक दावा करते थे यूपी में पार्टी फिर सत्‍ता में आएगी लेकिन अब.... : शरद पवार

बीजेपी नेता 15 दिन पहले तक दावा करते थे यूपी में पार्टी फिर सत्‍ता में आएगी लेकिन अब.... : शरद पवार

शरद पवार ने कहा, यूपी मंत्रिमंडल के लोग भी अब पार्टी छोड़ रहे हैं और यही हाल जिला स्तर पर भी है

मुंबई:

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता 15 दिन पहले तक पूर्ण विश्वास के साथ दावा करते थे कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में आएगी, लेकिन अब कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब नेताओं के बीजेपी छोड़ने की खबर न हो. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्रियों और विधायकों के पार्टी छोड़ने के मद्देनजर पवार ने यह टिप्पणी की.गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में भाजपा के तीन मंत्रियों सहित आठ विधायकों ने इस्तीफा दिया है.

यह भी पढ़ें

''ड़ेढ साल पहले हमने तय कर लिया था, बीजेपी छोड़ेगे'' : NDTV से बोले यूपी के मंत्री रहे धर्मपाल सैनी

पवार ने राकांपा के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘यदि आप उत्तर प्रदेश की तस्वीर देखें, तो भाजपा नेता 15 दिन पहले कह रहे थे कि उत्तर प्रदेश में किसी और को देखने का कोई कारण नहीं है (पार्टी सत्ता में वापस आएगी).'' उन्होंने कहा कि यूपी मंत्रिमंडल के लोग भी अब भाजपा छोड़ रहे हैं और यही हाल राज्य में जिला स्तर पर भी है. उप्र में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) को समर्थन दे रहे राकांपा प्रमुख ने कहा कि गोवा या चुनाव वाले अन्य राज्यों में, लोग यही तस्वीर देख सकते हैं. उन्होंने विधानसभा चुनावों में भाजपा को संभावित झटके की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘प्रक्रिया शुरू हो गई है.''

UP Polls: पहले चरण में BJP के सामने पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती

पवार ने यह भी दावा किया कि भाजपा की एक अलग विचारधारा है जिसमें आम आदमी का हित नहीं है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक बार आम आदमी ठान लेता है, तो शीर्ष पर बैठा कोई व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, वह आम लोगों की एकजुट ताकत के सामने खड़ा नहीं रह सकता. इस सप्ताह की शुरुआत में पवार ने कहा था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के 13 सदस्य समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे.उप्र में दारा सिंह चौहान, स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी जैसे प्रमुख ओबीसी नेताओं ने पिछले तीन दिनों में भाजपा छोड़ी है. इस सप्ताह की शुरुआत में गोवा के मंत्री माइकल लोबो और भाजपा विधायक प्रवीण जांटे ने भी पार्टी छोड़ दी थी. पिछले महीने गोवा के कोरटालिम से भाजपा की मौजूदा विधायक अलीना सलदान्हा पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थीं.उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले दो महीनों में सात चरणों में होगा और गोवा में मतदान 14 फरवरी को होगा.

उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक और झटका, शिकोहाबाद से विधायक मुकेश वर्मा का इस्‍तीफा


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-15-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%a6%e0%a4%be/?feed_id=7358&_unique_id=61e08728f107a

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History