अमित शाह ने 'एबीसीडी' का जिक्र कर समाजवादी पार्टी पर यूं साधा निशाना....

अमित शाह ने 'एबीसीडी'  का जिक्र कर समाजवादी पार्टी पर यूं साधा निशाना....

अमित शाह ने कहा] भाजपा ने सपा की पूरी 'एबीसीडी' पर पानी फेरने का काम किया है

हरदोई:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (SP) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी ‘एबीसीडी' का मतलब ‘अपराध-आतंक, भाई-भतीजावाद, करप्‍शन और दंगा है.' भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व अध्‍यक्ष शाह ने मंगलवार को हरदोई में पार्टी की ‘जन विश्वास यात्रा' के अंतर्गत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘समाजवादी पार्टी की एबीसीडी (अंग्रेजी वर्णमाला) ही उल्टी है. ' ए' से मतलब है अपराध और आतंक, ‘बी' से मतलब है भाई-भतीजावाद, ‘सी' से मतलब है करप्‍शन और ‘डी' से मतलब है दंगा.' शाह ने कहा कि भाजपा ने पूरी एबीसीडी पर पानी फेरने का काम किया है. उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले आयकर विभाग ने छापा मारा तो भाई अखिलेश के पेट के अंदर मरोड़ होने लगा, कहने लगे कि राजनीतिक द्वेष के कारण छापा मारा गया है और आज उन्हें जवाब सूझ नहीं रहा है कि समाजवादी इत्र बनाने वाले के यहां से छापे (कन्नौज और कानपुर में इत्र व्यापारी के यहां छापा) में ढाई सौ करोड़ रुपये मिला है.'

यह भी पढ़ें

'ATS ने योगी आदित्यनाथ का नाम लेने के लिए किया था मजबूर' : कोर्ट में मुकरा मालेगांव ब्लास्ट का गवाह

उन्होंने सवाल किया, ‘किसी ने ढाई सौ करोड़ रुपये देखा है क्या?'शाह ने कहा, ‘यह यूपी के की जनता से लूटा हुआ ढाई सौ करोड़ इत्र वाले के घर से निकला है.अखिलेश जी, आप हमें डराने का प्रयास मत करो, मोदी जी ने सत्ता में आने से पहले ही कहा था कि भाजपा इस देश के अंदर से भ्रष्‍टाचार को नेस्तनाबूद करेगी, काला धन को समाप्त कर देगी.'उन्होंने सपा के साथ बहुजन समाज पार्टी पर हमला करते हुए दावा किया कि फिर से उत्तर प्रदेश में मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के नेतृत्व से 300 से अधिक सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है. 2014, 2017 और 2019 में भाजपा जीती तो 2022 में चौथी लगातार विजय सपा-बसपा का सूपड़ा साफ कर देगी.

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, असेंबली चुनावों से पहले दो विधायक BJP में शामिल

उन्होंने कहा, ‘सपा आती थी तो एक जाति का विकास करती थी और बसपा आती थी तो दूसरी जाति का विकास करती थी, मोदी जी आए, योगी जी आए तो सबका साथ, सबका विकास किए.'शाह ने कहा, ‘यूपी के लोगों से कहने आया हूं एक जमाना था जब उत्तर प्रदेश में माफियाओं का राज होता था, लोग अपने घर से निकलने में डरते थे, माताएं-बहनें सूर्यास्त से पहले ही घर के अंदर पहुंच जाती थीं. अब पांच वर्ष से यूपी में योगी के नेतृत्व में और सात साल से मोदी के नेतृत्व में केंद्र भाजपा की सरकार चल रही है तो पूरे उत्तर प्रदेश से माफियाओं का सफाया हो गया है.'उन्होंने कहा, ‘जो बाहुबली पश्चिमी उप्र में लोगों को पलायन कराते थे, आज भाजपा सरकार ने उन बाहुबलियों का पलायन करा दिया है.'

केंद्रीय मंत्री ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण और कश्‍मीर में धारा 370 हटाने जैसी उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सवाल किया कि कारसेवकों पर गोली डंडा किसने चलाया?उन्होंने कहा, ‘‘यही अखिलेश जी (सपा अध्यक्ष) सवाल पूछते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे, हमें ताना मारते थे. लेकिन वर्ष 2019 में उप्र की जनता ने मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया और देखिए मोदी जी ने राम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास कर दिया.'
शाह ने कहा, ‘सपा-बसपा ने मंदिर निर्माण कार्य रोकने का बहुत प्रयास किया लेकिन आज उनको कहने आया हूं जितनी भी ताकत लगानी है, लगा लो कुछ ही महीनों में आसमान को छूने वाला राम लला का भव्य मंदिर वहां बनने वाला है.'जनसभा में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, राज्‍य सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद नीरज शेखर व अशोक वाजपेयी तथा पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे.

BJP विधायक ने बंद करवाई मांस की दुकानें, धमकाने का वीडियो वायरल

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%95/?feed_id=5679&_unique_id=61d0b58396b57

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History