'BJP की गर्मी निकल गई', अखिलेश यादव ने पहले चरण के चुनाव में बीजेपी के सफाये का दावा किया

लखनऊ:

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) का पहला चरण का मतदान 10 फरवरी को पूरा हो चुका है. सपा और रालोद के गठबंधन ने वेस्ट यूपी की इन 58 सीटों पर बीजेपी को पिछली बार की कामयाबी दोहराने से रोकने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी. मतदान के अगले दिन ही अखिलेश यादव ने पहले दौर में गठबंधन की बढ़त का दावा करते हुए बीजेपी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि पहले चरण से ही बीजेपी का सफाया होना शुरु हो चुका है. पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी की गर्मी निकल गई है.

यह भी पढ़ें

"सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट" : अल्मोड़ा की रैली में PM नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तंज

हिजाब के मुद्दे पर सवाल करने पर उन्होंने कहा,  बीजेपी के पास यही सब मुद्दे उछालने का विशेषाधिकार है. उनके पास प्रिवेलेज है कि वो कौन से मुद्दे को कितना तूल देना है. पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आजम खान के मुकदमों पर कहा कि बीजेपी में छोटी सोच के लोग हैं.आजम खान पर सब झूठे मुकदमे हैं. छोटे छोटे मुकदमे उनकी सोच को प्रदर्शित करता है.
उन्नाव मामले पर पर उन्होंने कहा, जिनका नाम लेकर आरोप लगाया जा रहा है उनकी मौत चार साल पहले हो चुकी है.

पत्रकारों को ईमानदार कहने केस मामले में आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम ने कहा,अब बताइए कि आपको अगर ईमानदार पत्रकार बोल दिया तो क्या आप बुरा मान जाओगे.मेरा पत्रकारों के साथ कोई झगड़ा नहीं है मैं उनका सम्मान करता हूं. अब्दुल्ला आजम ने कहा, आपने देखा है कितने झूठे केस लगाए गए हैं. अगले मेरे पिता जी वाकई ऐसे होते तो ये समर्थन मिलता. अब्दुल्ला आजम हाल ही में करीब दो साल की सजा काटकर बाहर आए हैं. जबकि आजम खां जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने उन्हें निचली अदालत में जाकर गुहार लगाने को कहा है. 


Source link https://myrevolution.in/politics/bjp-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%88-%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%af/?feed_id=12073&_unique_id=620910e20f188

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History