‘न मैं दिल्ली गया और न किसी से मिला’- अमित शाह से मुलाकात पर SBSP अध्यक्ष राजभर की सफाई

लखनऊ:

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) में  सपा गठबंधन ने जीत के सपने सजो रखे थे. लेकिन उनके सारे सपने पलभर में धूमिल हो गए. इस बीच एसबीएसपी के प्रमुख ओपी राजभर के  अमित शाह से मिलने की खबरें काफी सुर्खियों में छाई. जिसके बाद खबरें और तेज हो गई कि राजभर बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. हालांकि इन खबरों पर ओपी राजभर खंड़न कर दिया है. 

यह भी पढ़ें

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ मुलाकात की खबर पर SBSP के अध्यक्ष ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने कहा कि, “ ये खबर निराधार है, न मैं दिल्ली गया था और न ही मैं किसी से मिला. राजभर बोले कि हम स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी गठबंधन के जो हमारे प्रत्याशी हैं उनको जिताने में लगे हैं.

ये भी पढ़ें: 'बड़े-बड़े लोगों को हरानेवाले घमंड न करें', पंजाब के AAP विधायकों से बोले केजरीवाल, CM भगवंत मान की तारीफ

ओपी राजभर ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ा था. चुनाव में राजभर के दल ने 6 सीट जीती. हालांकि चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर जीत दर्ज की है. अमितशाह के मुलाकात की खबर सामने आने के बाद से कयास लगाए जाने लगे थे कि राजभर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि उन्होंने इस बात को पूरी तरह नकार दिया.

VIDEO: मणिपुर CM को लेकर आज फैसला संभव, निर्मला सीतारमन और किरेन रिजिजू आज राज्‍य के दौरे पर


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%80/?feed_id=17023&_unique_id=62378d356b18a

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History