यूपी विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने दुख जताया

यूपी विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने दुख जताया

प्रतीकात्मक फोटो.

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन का शनिवार को बीमारी के कारण निधन हो गया. वह 89 वर्ष के थे. उनके दो बेटे और पांच बेटियां हैं. हसन के दामाद फिदा हुसैन अंसारी ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे. शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनका निधन हो गया. हसन को उनके गृह जनपद अम्बेडकर नगर के पैतृक गांव जलालपुर में रविवार की सुबह सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

यह भी पढ़ें

अंसारी ने बताया कि वह पूर्व पुलिस अधिकारी थे. बाद में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव उन्हें राजनीति में ले आए थे. हसन समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. वर्तमान में वह विधान परिषद सदस्य और नेता प्रतिपक्ष थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हसन के निधन पर दुख व्यक्त किया है. सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अहमद हसन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. यादव ने ट्वीट कर कहा, ''समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन साहब का निधन हम सबके लिए बहुत दुख का विषय है. (उन्हें) भावभीनी श्रद्धांजलि.''

इससे पहले, समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी, ''विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता जनाब अहमद हसन जी का इंतकाल अपूरणीय क्षति है. शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना. दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान. विनम्र श्रद्धांजलि.''

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%aa/?feed_id=12940&_unique_id=621133283dfd1

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History