UP Election 2022: सपा के गढ़ आजमगढ़ में क्या BJP बढ़ा पाएगी अपनी सीटें, क्या हैं सियासी समीकरण?

UP Election 2022: सपा के गढ़ आजमगढ़ में क्या BJP बढ़ा पाएगी अपनी सीटें, क्या हैं सियासी समीकरण?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान जारी है

आजमगढ़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान जारी है. अंतिम चरण के लिए आजमगढ़ में भी अलग-अलग बूथों पर वोटिंग जारी है. आजमगढ़ सपा का गढ़ रहा है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने साल 2019 के आम चुनाव में आजमगढ़ लोकसभा सीट जीती थी. भाजपा ने आजमगढ़ विधानसभा सीट से सपा के दुर्गा प्रसाद यादव के खिलाफ अखिलेश मिश्रा को मैदान में उतारा है. सपा के दुर्गा प्रसाद यादव का इस सीट पर दबदबा रहा है. 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की 10 विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट पर ही भाजपा जीत पाई थी. वहीं सपा पांच सीटों पर विजयी रही थी. 

सात चरणों वाले उत्तर प्रदेश चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा. इस बीच, दक्षिण वाराणसी के मऊ में भी मतदान जारी है. मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही (संत रविदास नगर) के नौ जिलों के 54 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 613 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. 

इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस चरण में भाजपा का साथ छोड़कर इस बार सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे सुभासपा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर (जहूराबाद-गाजीपुर), गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी (मऊ सदर) तथा बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह (मल्हनी-जौनपुर) की उम्मीदवारी वाली सीट पर भी वोट डाले जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022 Phase 7 Live Updates: यूपी में 7वें चरण का मतदान जारी, वाराणसी और आजमगढ़ पर टिकीं सबकी निगाहें

UP Assembly Elections : सातवें एवं अंतिम चरण के तहत आज वाराणसी समेत 9 जिलों की 54 सीट पर मतदान, जानिए 10 बड़ी बातें

UP Polls 7th phase: योगी सरकार के 5 मंत्रियों समेत इन दिग्गजों की किस्मत का आज फैसला, कोई बाहुबली तो कोई 'गैंगस्टर पुत्र'

ये भी देखें-"जातियों के गणित पर हो रहे हैं चुनाव": ओपी राजभर ने भाजपा पर भी साधा निशाना


Source link https://myrevolution.in/politics/up-election-2022-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%86%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8d/?feed_id=15136&_unique_id=62262ff993651

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History