मशहूर गायक केके (KK) का 53 वर्ष की उम्र में कोलकाता में निधन हुआ

बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुनाथ, जिन्हें केके के नाम से जाना जाता है, का 31 मई, 2022 को 53 वर्ष की आयु में कोलकाता में निधन हो गया। उनके निधन पर देश के सभी गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्य बिंदु

दरअसल वे कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने गये थे। कॉन्सर्ट के बाद उनका निधन हो गया। फिलहाल उनकी मृत्यु के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, पोस्टमोर्टेम के बाद कारणों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

कृष्णकुमार कुनाथ (Krishnakumar Kunnath)

कृष्णकुमार कुनाथ एक लोकप्रिय गायक थे, उनका जन्म 23 अगस्त, 1968 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। हालाँकि उनका पालन पोषण मुख्यतः दिल्ली में हुआ। केके के अपने करियर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया और गुजराती भाषाओँ में सैंकड़ों गाने गाये। उनके कुछ एक लोकप्रिय गाने इस प्रकार हैं : तड़प-तड़प, क्या मुझे प्यार है, आँखों में तेरी, खुदा जाने, पिया आये न, इंडिया वाले इत्यादि।

 

 

Categories: व्यक्तिविशेष करेंट अफेयर्स

Tags:KK , KK Death , KK Singer , Krishnakumar Kunnath , कृष्णकुमार कुनाथ , केके

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%87-kk-%e0%a4%95%e0%a4%be-53-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%95/?feed_id=24302&_unique_id=629700e86d025

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History