EC आज 3.30 बजे करेगा पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

EC आज 3.30 बजे करेगा पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Assembly Election 2022 : कोरोना के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बैठक की थी.

नई दिल्ली:

चुनाव आयोग (Election Commission) उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा आज दोपहर साढ़े तीन बजे करेगा. बता दें, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच इन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने इसको लेकर कहा था कि सभी पार्टियां समय पर चुनाव करवाना चाहती हैं. ऐसे में चुनाव नहीं टालने का फैसला किया गया है.

यह भी पढ़ें

5 चुनावी राज्यों में कोविड की स्थिति पर मेडिकल एक्सपर्ट से चुनाव आयोग ने ली सलाह : रिपोर्ट

बता दें कि चुनाव के दौरान कोरोना के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग (Election Commission) और स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry)के शीर्ष अधिकारियों ने एक बैठक की थी. बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई थी कि मतदाताओं और कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य किया जाए. इस बार चुनाव में सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखी जाएगी. किसी भी तरीके से आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की जाएगी. राज्यों की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. 
 


Source link https://myrevolution.in/politics/ec-%e0%a4%86%e0%a4%9c-3-30-%e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b/?feed_id=6745&_unique_id=61dacf633ffac

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History