Fuel Price Hike: दिल्ली में आज से ऑटो, टैक्सी और मिनी बस ड्राइवरों की हड़ताल शुरू

Fuel Price Hike: दिल्ली में आज से ऑटो, टैक्सी और मिनी बस ड्राइवरों की हड़ताल शुरू

ईंधन के बढ़ते दामों में को लेकर दिल्ली में दो दिवसीय हड़ताल. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi) में ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों के विभिन्न संगठनों ने आज से हड़ताल (Strike) पर जाने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. विभिन्न यूनियन किराया दरों में बढ़ोतरी और सीएनजी की कीमतों में कमी किए जाने की मांग कर रही हैं. अधिकतर संगठनों ने कहा कि वे एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे लेकिन सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली ने कहा कि वह आज से 'अनिश्चितकालीन' हड़ताल पर रहेगी. दिल्ली सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से किराया संशोधन पर विचार करने के लिए एक समिति बनाने की घोषणा किए जाने के बावजूद संगठनों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें

सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने कहा, 'ईंधन की कीमतों में कमी और किराए में संशोधन कर हमारी मदद के लिए सरकार द्वारा कोई कदम न उठाए जाने पर हमने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है.'

दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि दिल्ली सरकार कोई समिति बना रही है लेकिन हमें अपनी समस्याओं का समाधान चाहिए जो नजर नहीं आ रहा है.हमारी मांग है कि सरकार (केंद्र और दिल्ली) सीएनजी की कीमतों पर 35 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी प्रदान करे.''

सीएनजी की कीमतों पर सब्सिडी की मांग को लेकर सैकड़ों ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों ने हाल ही में दिल्ली सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया था. सोनी ने कहा, 'हम हर रोज घाटे में चल रहे अपने ऑटो और कैब नहीं चला सकते क्योंकि सीएनजी की कीमतें सरपट दौड़ रही हैं.कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध करने के लिए यह एक प्रतीकात्मक विरोध है.'

शहर में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के पूरक के रूप में 90,000 से अधिक ऑटो और 80,000 से अधिक पंजीकृत टैक्सी हैं. एसटीए ऑपरेटर्स एकता मंच के महासचिव श्यामलाल गोला ने कहा कि किराए में संशोधन और सीएनजी की कीमतें घटाए जाने की मांग के समर्थन में लगभग 10,000 आरटीवी बसें भी बंद रहेंगी.

ये भी पढ़ें- 

देश में 1.5 करोड़ पद ख़ाली, नौजवान बेरोजगार घूम रहा : BJP सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार को घेरा
हरियाणा के कई हिस्सों में तीखी गर्मी, पंजाब में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/fuel-price-hike-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%91%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%88%e0%a4%95/?feed_id=21149&_unique_id=625e6d2d6ae25

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History