"BJP अपने दिल में बैठी नफरत को ध्वस्त करे", बुलडोजर कार्रवाई पर बोले राहुल गांधी

"भारत के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है": राहुल गांधी

नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली और मध्य प्रदेश के हिंसा प्रभावित इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत बुलडोजर चलाए जाने को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा. सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है. उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपने दिल में बैठी नफरत को ध्वस्त करना चाहिए.

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना वाला पृष्ठ और एक बुलडोजर की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ये भारत के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है. गरीबों और अल्पसंख्यकों को सरकार प्रायोजित निशाना बनाया गया है. बीजेपी को इन सबकी बजाय अपने दिल में बैठी नफरत को ध्वस्त करना चाहिए.''

दरअसल दिल्ली में हाल ही में हुई हिंसा वाले इलाके जहांगीरपुरी में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुलडोजर चलाए गए. इस दौरान काफी तोड़फोड़ की गई. सुबह 9:30 बजे से लेकर 12 बजे तक बुलडोजर इस जगह पर चलाए गए.  ये कार्रवाई उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) की तरफ से की गई. इस कार्रवाई के तहत अवैध कब्जे वाली जगहों को तोड़ा गया. इस कार्रवाई पर राहुल गांधी की ये प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने इस कार्रवाई को सविधान के खिलाफ बताया है.

वहीं आप पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी बीजेपी पर हमला किया और कहा कि BJP ने अराजकता का माहौल बना रखा है. वे हर तरफ़ गुंडाई और लफंगाई का नाम बन गई है. अगर ये गुंडागर्दी और लफंगाई को बंद करना है तो इसका सरल तरीका है कि बीजेपी के मुख्यालय में बुलडोज़र चला दो, लफंगों के मुख्यालयों में अपने आप बुलडोज़र चल जाएगा.

VIDEO: बुलडोजर नहीं रुका, तो कोर्ट के कागजात लेकर पहुंचीं सीपीएम नेता वृंदा करात


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/bjp-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a7/?feed_id=21636&_unique_id=62629aa13931f

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History