बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज (Rahul Bajaj) का निधन हुआ

प्रसिद्ध उद्यमी तथा बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का निधन हो गया है। वे 83 वर्ष के थे। वे निमोनिया और हृदय रोग से पीड़ित थे। उन्हें निधन पर राष्टपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्य बिंदु

10 जून 1938 को जन्मे राहुल बजाज ने 50 वर्षों तक बजाज समूह के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में बजाज ऑटो के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया और उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में भी काम किया।

राहुल बजाज (Rahul Bajaj)

राहुल बजाज का जन्म 10 जून, 1938 को कलकत्ता में हुआ था। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली और हार्वर्ड बिज़नस स्कूल से पढ़ाई की। वे वर्ष 1965 में बजाज ग्रुप में शामिल हुए। उन्होंने बजाज ऑटो के कारोबार को 5 दशकों में 7.5 करोड़ रुपये से 12,000 करोड़ रुपये पहुँचाया। इसमें बजाज चेतक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें वर्ष 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वे 2006 से 2010 के बीच राज्य सभा के सदस्य भी रहे।

 

Categories: व्यक्तिविशेष करेंट अफेयर्स

Tags:Bajaj , Bajaj auto , Bajaj Chetak , Hindi Current Affairs , Hindi News , Rahul Bajaj , UPSC , राहुल बजाज , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%91%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%a8/?feed_id=12026&_unique_id=6208a6f57e21c

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History