गोवाः सीएम प्रमोद सावंत ने सौंपा इस्तीफा, लेकिन अगला मुख्यमंत्री कौन, सस्पेंस बरकरार

गोवाः सीएम प्रमोद सावंत ने सौंपा इस्तीफा, लेकिन अगला मुख्यमंत्री कौन, सस्पेंस बरकरार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

पणजी:

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को राज्य में नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए पद से इस्तीफा दे दिया. सावंत की पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) दो दिन पहले आए चुनाव परिणाम में 40 सदस्यीय विधानसभा में 20 सीटें जीतकर राज्य में अकेली सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है.

यह भी पढ़ें

सावंत ने दोपहर में राजभवन जाकर राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा. बाद में सावंत ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें नयी सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने के लिए कहा गया है.

उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल ने मुझे राज्य का कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनने के लिए नियुक्ति पत्र दिया है.'' सावंत ने कहा कि नयी सरकार बनाने का दावा पेश करने की तारीख अभी पार्टी ने तय नहीं की है.

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक गोवा और अन्य तीन राज्यों (जहां भाजपा ने सत्ता बरकरार रखी है) का दौरा करेंगे, जिसके बाद संबंधित राज्यों में शपथ ग्रहण की तारीखों की घोषणा की जाएगी.'' हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पर्यवेक्षक कब आएंगे?

उन्होंने कहा कि नयी सरकार बनाने का दावा पेश करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल ने सोमवार को सदन को भंग करने की सिफारिश करने का फैसला किया है.

इस बीच खबर है कि राज्य में बीजेपी मुख्यमंत्री का चेहरा बदल सकती है. सावंत अपनी परंपरागत सीट से मात्र 666 वोटों से ही चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं. लेकिन अगला चेहरा कौन हो सकता है, इस पर सस्पेंस बरकरार है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%83-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%a8/?feed_id=15954&_unique_id=622dc16319b42

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History