'पीएम की सुरक्षा में चूक अस्‍वीकार्य' : पंजाब के प्रमुख कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना

'पीएम की सुरक्षा में चूक अस्‍वीकार्य' :  पंजाब के प्रमुख कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना

सुनील जाखड़ ने 'सुरक्षा चूक' मामले में एक ट्वीट करके अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है

पंजाब के कद्दावर कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar)ने पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान 'गंभीर सुरक्षा चूक' को लेकर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है.   गौरतलब है कि पीएम के सुरक्षा काफिले के करीब 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहने के मामले में राज्‍य में सत्‍तारूढ़ पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने एक ट्वीट में लिखा, 'आज जो कुछ हुआ वह स्‍वीकार्य नहीं है. यह पंजाबियत के खिलाफ है. देश के प्रधानमंत्री को फिरोजपुर में बीजेपी की एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जाना चाहिए था. लोकतंत्र इसी तरह काम करता है.' 

यह भी पढ़ें

'आपको पद छोड़ देना चाहिए' : पीएम की सुरक्षा चूक पर कैप्टन अमरिंदर का सीएम चन्नी पर निशाना

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए उस वक्त फंस गए थे जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया. इस चूक की वजह से पीएम मोदी फिरोजपुर में बिना कार्यक्रम में हिस्सा लिए ही बठिंडा एयरपोर्ट पर वापस लौट गए. इसके बाद उन्‍होंने चुनाव वाले राज्‍य पंजाब में अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए.  

इस चूक के लिए केंद्र सरकार ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और ट्रेवल प्लान के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था. प्रक्रिया के अनुसार, उन्हें लॉजिस्टिक्स, सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना तैयार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी होती है. आकस्मिक योजना के मद्देनजर पंजाब सरकार को सड़क मार्ग को किसी भी आंदोलन से सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए थी, जो स्पष्ट रूप से तैनात नहीं थी. गृह मंत्रालय ने PM की सुरक्षा में गंभीर चूक पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. साथ ही राज्य सरकार को इस चूक के लिए जवाबदेही तय करने और सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है.

अपने CM को धन्यवाद कहना कि मैं जिंदा लौट आया, सुरक्षा में चूक का मामला सामने आने के बाद बोले PM मोदी


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a5%82%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%b8/?feed_id=6497&_unique_id=61d8495873a5c

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History