'बिना ठोस निर्णय लिए कुछ महान हासिल नहीं होता', राहुल गांधी के दौरे से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने दिए बड़े संकेत

नई दिल्ली:

पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही खींचतान के बीच प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दौरे से पहले बड़ा संकेत देते हुए साफ कहा है कि बिना ठोस निर्णय लिए कुछ भी महान चीजें हासिल नहीं हो सकती हैं. हालांकि, उन्होंने लिखा है कि उनका (राहुल गांधी का) जो भी फैसला होगा, हम सभी मानेंगे. सिद्धू को भी सीएम पद का बड़ा दावेदार माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी आज लुधियाना में होंगे. इस मौके पर वह राज्य में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान करेंगे. उनकी यात्रा से पहले सिद्धू ने आज सुबह ट्वीट किया है, "बिना किसी निर्णय के कभी भी कुछ भी महान हासिल नहीं होता है... पंजाब को स्पष्टता देने आ रहे हमारे अग्रणी प्रकाशपुंज राहुल जी का हार्दिक स्वागत… हम सभी उनके फैसले का पालन करेंगे!!!"

कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने पहले कहा था कि राहुल गांधी आज लुधियाना में अपनी वर्चुअल रैली के दौरान पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा करेंगे. इस बीच, इस बात की जोरदार चर्चा है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शीर्ष पद के लिए पार्टी की दौड़ में सबसे आगे हैं.

पंजाब चुनाव : पांच साल तक एक ही चेहरा होगा मुख्यमंत्री, बारी-बारी से कांग्रेस नहीं बनाएगी 2 सीएम - सूत्र

कांग्रेस ने हाल ही में कई संकेत दिए हैं कि चन्नी को शीर्ष पद के लिए पसंद किया गया है. पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए राज्य के लोगों से आईवीआर (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस) कॉल के माध्यम से एक सार्वजनिक सर्वेक्षण भी करा रही है, ताकि ये पता चल सके कि मुख्यमंत्री पद पर राज्यवासी किसे देखना पसंद करते हैं. सूत्रों का कहना है कि चन्नी उस सर्वेक्षण में सबसे आगे चल रहे हैं.

क्रिकेट की पिच हो या राजनीति का मैदान, बगावत करना ही नवजोत सिंह सिद्धू की रही पहचान

राज्य में 20 फरवरी को मतदान होने हैं, जबकि 10 मार्च को वोटोंकी गिनती होगी.

वीडियो: पंजाब : क्या आप खुद को CM उम्मीदवार के तौर पर देखते हैं? सिद्धू ने दिया ये जवाब


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a0%e0%a5%8b%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a4%af-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9b-%e0%a4%ae%e0%a4%b9/?feed_id=11185&_unique_id=620207721e6f4

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History