NASA का Crew-3 मिशन धरती पर सुरक्षित वापस लौटा, स्पेस में उगाकर देखी मिर्च!

NASA का Crew-3 मिशन धरती पर सुरक्षित वापस लौट आया है। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के स्पेसक्राफ्ट में मिशन के सभी यात्री धरती पर वापस सकुशल लौट आए हैं। इन्हें स्पेसएक्स ड्रैगन एंड्योरेंस (SpaceX Dragon Endurance) क्राफ्ट में वापस लाया गया है। इस मिशन को भारतीय मूल के राजा चारी लीड कर रहे थे। क्रू में अमेरिका के तीन लोग थे और एक यात्री जर्मनी का था। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से टेकऑफ करने के बाद ये 23 घंटे से थोड़े अधिक समय में धरती पर पहुंच गए। 

इस मिशन में से नासा के राजा चारी, टॉम मार्सबर्न और कायला बैरन और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से मैटिआस मौरेर धरती पर वापस लौटे हैं। इनके वहां से आने के बाद अब ISS पर सात अंतरिक्ष यात्री बचे हैं। इनमें Crew-4 के तीन अमेरिकी यात्री, तीन रूसी यात्री और एक यात्री इटली से है। ISS से डिपार्चर के पहले मैशबर्न ने स्पेश स्टेशन की कमान रूस के ओलेग आर्टेमाईव को दी। 

क्रू-3 मिशन में नासा के राजा चारी कायला बैरोन, टॉम मार्शबर्न और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के मथायस मौरर के साथ फ्लोरिडा में मैक्सिको की खाड़ी में 12:43 AM में पैराशूट से सहायता से लैंड हुए। इन्होंने स्पेसएक्स ड्रैगन एंड्योरेंस क्राफ्ट पर स्पेस में 177 दिन बिताए। 


इस मिशन के दौरान इन्होंने 75,060,792 मील की यात्रा की और धरती के चारों तरफ 3 हजार के लगभग चक्कर लगाए। Crew-3 मेंबर्स ने मिशन के दौरान सैकड़ों वैज्ञानिक प्रयोग किए। इन्होंने स्पेस में मिर्च उगाकर देखा ताकि लम्बे समय के लिए बनने वाले मिशनों पर फसलों के उगाने की संभावना को समझा जा सके। इन्होंने देखा कि कैसे स्पेस में कंक्रीट कैसे सख्त हो जाता है। स्पेस क्राफ्ट में रहते हुए इन्होंने पृथ्वी की मॉनिटरिंग भी की। 

भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री राजा चारी ने अपने मिशन के बारे में ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि धरती पर हम मानव के रूप में जिस भी चीज को प्यार करते हैं या जानते हैं, उसे बचाने वाली परत बेहद पतली है। 


क्रू-3 का ये मिशन काफी व्यस्तता भरा रहा क्योंकि इसी दौरान एक प्राइवेट क्रू भी स्पेस में भेजा गया था। इसमें तीन बिजनेसमैन सवार थे। इन्हें स्पेसएक्स का Crew Dragon लेकर गया था। इसके अलावा एक जापानी मिशन भी इसी दौरान ISS पर भेजा गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

https://myrevolution.in/technology/nasa-%e0%a4%95%e0%a4%be-crew-3-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a4/?feed_id=23079&_unique_id=6277d1af6f4a2

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History