मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर पड़ा छापा, गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

मेरठ:

यूपी पुलिस ने शुक्रवार को मेरठ में राज्य के पूर्व मंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता हाजी याकूब कुरैशी के स्वामित्व वाली एक मांस फैक्ट्री पर छापा मारा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पूर्व मंत्री के स्वामित्व वाली फैक्ट्री मेरठ में अवैध रूप से चल रही थी. फैक्ट्री के संचालन में शामिल 14 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

यह भी पढ़ें

इस मामले में पुलिस ने बताया कि अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मेरठ के एसएसपी ने एएनआई को बताया, "14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि उनमें से 10 को गिरफ्तार कर लिया गया है. छापे के दौरान हमने पाया कि मांस फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी. दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी."

कुरैशी ने उत्तर प्रदेश में 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और बीजेपी के सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मामूली अंतर से हार गए थे. साल 2007 में, वह यूपी में बसपा सरकार में मंत्री थे. कुरैशी एक डेनिश कार्टूनिस्ट के सिर पर इनाम की घोषणा करने के लिए सुर्खियों में आए थे, जिन्होंने 2006 में पैगंबर मोहम्मद का कैरिकेचर बनाया था. 

ये भी पढ़ें: Covid-19 Updates : पिछले 24 घंटों में सामने आए 1,260 नए केस, एक दिन में 83 मौत दर्ज

कुरैशी 2007 में यूपीयूडीएफ के उम्मीदवार के रूप में मेरठ सीट से चुने गए थे, जबकि बाद में वे बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे. साल 2012 में, बसपा द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने पर बाद में उन्होंने फिर से राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में प्रवेश किया.

VIDEO: महंगाई की मार से परेशान लोगों को एक और झटका, PNG की कीमतों में 5.85 रुपये का इजाफा


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%a0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%9c/?feed_id=19149&_unique_id=624b198a8f17e

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History