योगी सरकार 2.0 : UP का 37 साल का 'सियासी इतिहास' बदलने वाले योगी से जुड़ी 10 खास बातें

योगी सरकार 2.0 :  UP का 37 साल का 'सियासी इतिहास' बदलने वाले योगी से जुड़ी 10 खास बातें

योगी आदित्‍यनाथ ने लगातार दूसरी बार सीएम के तौर पर यूपी की कमान संभाली है

योगी आदित्‍यनाथ ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की कमान संभाल ली. शपथ ग्रहण समारोह राजधानी लखनऊ के भारत रत्‍न अटल बिहारी वापजेयी इंटरनेशनल इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में आयोजित हुआ जिसमें पीएम मोदी, उनकी कैबिनेट के कई मंत्री और बीजेपी शासित राज्‍यों के ज्‍यादातर सीएम शामिल हुए.

योगी आदित्‍यनाथ से जुड़ी खास बातें...

  1. योगी आदित्यनाथ का वास्‍तविक नाम अजय सिंह बिष्‍ट है. उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड (तब उत्तर प्रदेश का हिस्सा था) में हुआ था.

  2. माता-पिता के सात बच्‍चों में योगी शुरू से ही सबसे तेजतर्रार थे.जानकार बताते हैं कि कॉलेज की पढ़ाई करते हुए योगी 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए.

  3. योगी आदित्‍यनाथ गणित विषय से स्‍नातक है. गढ़वाल यूनिवर्सिटी से उन्‍होंने बीएससी की डिग्री हासिल कर चुके हैं.

  4. साल 2014 में  गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ की मौत के बाद वे यहां के महंत यानी पीठाधीश्वर चुन लिए गए.

  5. गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, जिसके बाद उनका राजनीति में आने का मार्ग प्रशस्‍त हुआ. 

  6. योगी आदित्यनाथ के नाम सबसे कम उम्र (26 साल) में सांसद बनने का रिकॉर्ड है. उन्‍होंने पहली बार 1998 में लोकसभा का चुनाव जीता था. इसके बाद आदित्यनाथ 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी लगातार लोकसभा का चुनाव जीते. 

  7. 19 मार्च 2017 में योगी ने पहली बार यूपी के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद योगी ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और विधान परिषद के सदस्य बने .

  8. योगी आदित्यनाथ ने करीब ढाई दशक के अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार गोरखपुर से ही विधानसभा का चुनाव लड़ा है.

  9.  योगी करीब चार दशक बाद लगातार यूपी के सीएम पद की कमान संभालने वाले दूसरे सीएम हैं 37 वर्ष पहले 1985 में नारायण दत्‍त तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी और तिवारी ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. 

  10. योगी आदित्यनाथ को गुरुवार को सर्वसम्मति से बीजेपीके नवनिर्वाचित विधायक दल का नेता चुना गया था.पर्यवेक्षक के तौर पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में योगी को विधायक दल का नेता चुना गया. 


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-2-0-up-%e0%a4%95%e0%a4%be-37-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be/?feed_id=17895&_unique_id=623f3a4983d2c

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History