UP विधानसभा चुनाव 2022: दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग, इन दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर

UP विधानसभा चुनाव 2022: दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग, इन दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर

Assembly Election: आज उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है.

नई दिल्‍ली : UP Assembly Polls 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है. दूसरे चरण में प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्‍गज नेताओं की प्रतिष्‍ठा दांव पर है, जिनमें समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान भी शामिल हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन 55 सीटों में से 38 पर जीत दर्ज की थी.

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

  1. उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान में नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर में वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण के चुनाव में 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. 

  2. प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो चुका है. यह शाम 6 बजे तक चलेगा. 

  3. समाजवादी पार्टी नेता आजम खान प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं. आजम खान रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं. 

  4. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी भी अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं, सैनी भाजपा छोड़कर सपा में चले गए थे. सैनी नकुड़ से प्रत्‍याशी हैं. वहीं स्‍वार से आजम खान के बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम उम्‍मीदवार हैं. 

  5. यूपी चुनाव के दूसरे चरण की 55 सीटों में से भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर कब्‍जा जमाया था. वहीं समाजवादी पार्टी को 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं. 

  6. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने साल 2017 का चुनाव मिलकर लड़ा था. हालांकि गठबंधन को करारी हार झेलनी पड़ी थी. सपा की जीती इन 15 सीटों में से 10 पर मुस्लिम उम्‍मीदवारों को जीत मिली थी. 

  7. उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे चरण में 12 उम्‍मीदवार निरक्षर, 67 साक्षर, 12 ने पांचवी और 35 ने आठवीं पास की है. वहीं 58 प्रत्याशियों ने कक्षा 10 और 88 उम्मीदवारों ने बारहवीं पास की है. 

  8. दूसरे चरण के चुनाव में रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नवाब काजिम अली खान सबसे अमीर उम्‍मीदवार हैं. उन्‍होंने अपनी कुल संपत्ति 296 करोड़ रुपये बताई है. वहीं शाहजहांपुर से चुनाव लड़ रहे संजय कुमार ने अपनी कुल संपत्ति 6,700 रुपये घोषित की है. 

  9. दूसरे चरण में बीजेपी के 53 उम्मीदवारों में से 52 (या 98 प्रतिशत), सपा के 52 उम्मीदवारों में से 48 (या 92 प्रतिशत), बसपा के 55 उम्मीदवारों में से 46 (या 84 प्रतिशत) करोड़पति हैं, वहीं रालोद के तीन उम्मीदवारों में से दो (या 67 प्रतिशत), कांग्रेस के 54 में से 31 (या 57 प्रतिशत) और आम आदमी पार्टी के 49 में से 16 (या 33 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपये से ज्‍यादा बताई है. 

  10. यूपी में सात चरणों में होने वाले मतदान के पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान हुआ था. वहीं मतगणना 10 मार्च को होगी. 


Source link https://myrevolution.in/politics/up-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-2022-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%b0/?feed_id=12458&_unique_id=620ccd1af24b1

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History