Covaxin लगवाने के बाद न पैरासिटामॉल और न ही दर्द निवारक दवा की जरूरत: Bharat Biotech

Covaxin लगवाने के बाद न पैरासिटामॉल और न ही दर्द निवारक दवा की जरूरत: Bharat Biotech

देश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को Covaxinका ही टीका लगाया जा रहा है (प्रतीकात्‍मक फोटो)

हैदराबाद:

कोविड रोधी टीका ‘कोवैक्सीन (covaxin)' की निर्माता भारत बायोटेक (Bharat Biotech)ने बुधवार को कहा कि उसका टीका लगवाने के बाद न तो पेरासिटामॉल लेने और न ही कोई दर्द निवारक दवा लेने की सलाह दी गई है. भारत बायोटेक ने ट्विटर पर कहा, “ हमें फीडबैक मिला है कि कुछ टीकाकरण केंद्र, बच्चों को कोवैक्सीन की खुराक लगाने के बाद पैरासिटामॉल 500 एमजी लेने को कह रहे हैं.” कंपनी ने स्पष्ट किया कि कोवैक्सीन टीका लगवाने के बाद न पैरासिटामॉल और न ही किसी दर्द निवारक दवा को लेने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें

टीका निर्माता कंपनी ने कहा कि 30 हजार से ज्यादा लोगों पर किए गए क्‍लीनिकल परीक्षण के दौरान करीब 10-20 फीसदी लोगों ने दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी थी लेकिन उनके दुष्प्रभाव हल्के थे और एक-दो दिन में बिना दवाई लिए ठीक हो गए थे तथा किसी दवाई की जरूरत नहीं पड़ी थी. उसने कहा कि दवाई डॉक्टर के परामर्श के बाद ही लेने की सलाह दी जाती है. कंपनी के मुताबिक, पैरासिटामॉल को कोविड रोधी अन्य टीकों के साथ लेने की सलाह दी जाती है न कि कोवैक्सीन के साथ इसे लेने को कहा जाता है.

गौरतलब है कि पिछले महीने भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने कुछ शर्तों के साथ 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी. देश में तीन जनवरी से 15-18 वर्ष के किशोरों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया है जिसके तहत उन्हें सिर्फ कोवैक्सीन का ही टीका लगाया जा रहा है.

प्राइवेट अस्पताल कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बेड करें आरक्षित : दिल्ली सरकार का आदेश


Source link https://myrevolution.in/politics/covaxin-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%be/?feed_id=6244&_unique_id=61d5fd5e91a25

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History