मोदी सरकार को घेरने के लिए चुनावी राज्यों में संवाददाता सम्मेलन करेगी कांग्रेस

मोदी सरकार को घेरने के लिए चुनावी राज्यों में संवाददाता सम्मेलन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने ‘आमदनी न हुई दोगुनी, दर्द सौ गुना' शीर्षक से एक पुस्तिका भी तैयार की है

नई दिल्ली:

कांग्रेस ने किसानों की ‘बदहाली', बेरोजगारी, आर्थिक तंगी, महंगाई और आंतरिक सुरक्षा की स्थिति प्रमुख मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए बुधवार से चुनावी राज्यों में संवाददाता सम्मेलनों का आयोजन करेगी. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा के अनुसार, इस कड़ी में सबसे पहले बुधवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में किसानों से जुड़े विषयों पर मीडिया से बात करेंगे.

यह भी पढ़ें

कांग्रेस ने दिखावे के लिए नहीं, बल्कि देश के विकास के लिए ठोस कदम उठाए : प्रियंका गांधी

पार्टी ने ‘आमदनी न हुई दोगुनी, दर्द सौ गुना' शीर्षक से एक पुस्तिका भी तैयार की है, जिसमें विभन्न फसलों पर समर्थन मूल्य में संप्रग सरकार की तुलना में मोदी सरकार में ‘बहुत कम बढ़ोतरी' होने समेत कई मुद्दों का उल्लेख किया गया है. झा ने कहा, ‘‘केंद्र में बैठी भाजपा सरकार और राज्यों में डबल इंजन के नाम पर चल रही उसकी सरकारों की वास्तविकता अब जनता के समक्ष उजागर हो चुकी है. जनता उनकी असलियत से वाकिफ है, लेकिन भाजपा झूठ का सहारा लेकर लोगों की आंखों में धूल नहीं झोंक पाए, इसके लिए कांग्रेस चुनावी राज्यों में प्रेसा वार्ता करने जा रही है.''

वित्त मंत्री ने एंट्रिक्स-देवास सौदे में धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला

उन्होंने यह भी बताया, ‘‘बुधवार को किसानों की बदहाली पर बात होगी. इसके बाद आने वाले दिनों में महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली, आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भाजपा की राज्य सरकारों और मोदी सरकार को हकीकत का आईना दिखाया जाएगा.' कांग्रेस नेता के अनुसार, बुधवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मीडिया से मुखातिब होंगे. जालंधर में राजीव शुक्ला, लखनऊ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत मीडिया से बात करेंगे. वाराणसी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट एवं अजय राय और देहरादून में मोहन प्रकाश संवाददाताओं से बातचीत करेंगे.

'एक महिला का दर्द महिला ही जानती है', कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद उन्नाव रेप पीड़िता की मां ने कहा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%98%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f/?feed_id=8362&_unique_id=61e9c4fee042a

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History