कल वापसी करेगा Boeing का स्टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट, देख सकेंगे लैंडिंग का लाइव टेलिकास्‍ट

नासा (Nasa) और बोइंग (Boeing) ने हाल ही में बोइंग के पहले अंतरिक्ष मिशन, ‘स्टारलाइनर कैप्सूल' को लॉन्‍च किया था। यह मानवरहित स्‍पेसक्राफ्ट 25 मई को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) से अनडॉक करने के लिए तैयार है और न्यू मैक्सिको में वाइट सैंड्स मिसाइल रेंज में लैंड करते ही पृथ्‍वी पर लौट आएगा।  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने इस स्‍पेसक्राफ्ट की वापसी के लाइव टेलिकास्‍ट की व्‍यवस्‍था की है। बताया जाता है कि यह स्‍पेसक्राफ्ट भारतीय समय के अनुसार बुधवार रात 12:06 बजे स्‍पेस स्‍टेशन से उतरेगा। स्टारलाइनर को 19 मई को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च किया गया था। इसने अगले दिन ISS पर डॉक कर लिया था। 

स्‍पेस स्टेशन पर इस स्‍पेसक्राफ्ट ने अपने कॉम्पिटीटर और एलन मस्‍क की कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन शिप के बगल में डॉक किया गया था। ऐसा पहली बार हुआ जब नासा के दो कमर्शल क्रू कॉन्‍ट्रैक्‍टर के पास स्‍पेस स्टेशन से जुड़े कैप्सूल थे। स्टारलाइनर में कोई अंतरिक्ष यात्री नहीं था और इसे भविष्‍य में ISS से लोगों को लाने और ले जाने के लिए बनाया गया है। हालांकि इस स्‍पेसक्राफ्ट ने हाल ही में लगभग 800 पाउंड कार्गो को अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचाया है। जब नासा इस स्‍पेसक्राफ्ट को सर्टिफाई कर देगी, तब जाकर इसमें लोगों को ले जाया जा सकेगा। 

स्टारलाइनर प्रोग्राम अपने तय समय से लगभग तीन साल बाद लॉन्‍च हुआ है। ऐसे में ISS पर इसकी सफल डॉकिंग के बाद पृथ्वी पर वापस आना अच्‍छी बात है।  इससे पहले दो बार इस लॉन्‍च को टालना पड़ा था। पहली बार, साल 2019 में सॉफ्टवेयर फेल होने से लॉन्‍च नहीं हो सका था। वहीं, पिछले साल बोइंग और उसकी सहयोगी एयरोजेट के बीच स्‍टारलाइनर के प्रोपल्‍शन सिस्‍टम को लेकर टकराव हुआ था। इस वजह से जुलाई 2021 की टेस्‍ट फ्लाइट को भी कैंसल करना पड़ा था। 

अमेरिकी एयरोस्‍पेस की दौड़ में कई प्राइवेट कंपनियां मुकाबला कर रही हैं। इनमें बोइंग भी शामिल है, जो एक मानव रहित अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल की टेस्टिंग करके स्‍पेस सेक्‍टर में अपनी प्रतिष्‍ठा को बेहतर बनाना चाहती है। यह लॉन्‍च काफी वक्‍त से पेंडिंग था, जिसका फायदा एलन मस्‍क के स्‍पेस वेंचर स्‍पेसएक्‍स को हुआ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

https://myrevolution.in/technology/%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-boeing-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b2%e0%a4%be/?feed_id=23926&_unique_id=628ccb4e1cae4

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History