विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 90% भारत में क्वालिफायर पास कर नहीं पाते, बोले केंद्रीय मंत्री

Ukraine capital Kyiv में रूसी सेना का लगातार हमला जारी है
यूक्रेन (Ukraine Russia War) में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी के अभियान और य़ुद्धग्रस्त शहर खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत के बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का एक विवादित बयान सामने आया है. जोशी (Prahlad Joshi) ने दावा किया है कि विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने जाने वाले 90 फीसदी भारतीय छात्र क्वालीफायर तक पास नहीं कर पाते हैं. जोशी का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब यूक्रेन (Ukraine) में हजारों भारतीय छात्र फंसे हैं और उन्हें वापस लाने की कोशिश में सरकार जुटी है. रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव और खारकीव (Kharkiv) में भारी हमला कर रही है. जोशी ने कहा कि यह सही समय नहीं है, जब उन कारणों पर बात की जाए कि देश के लोग क्यों देश जाकर पढ़ाई करने जाते हैं. जो लोग विदेश में पढ़ाई कर मेडिकल डिग्री हासिल करते हैं, उन्हें फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एक्जामिनेशन को पास करना पड़ता है, तभी वो भारत में इलाज करने के योग्य घोषित किए जाते हैं.
यह भी पढ़ें
Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%88/?feed_id=14424&_unique_id=621f41aaed191
Comments
Post a Comment