जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंका, दो पुलिसकर्मी घायल

[ad_1]
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंका, दो पुलिसकर्मी घायल

 पुलिस दल पर ये हमला पुलवामा के मुख्य चौक पर हुआ.

श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) जिले में रविवार को आतंकवादियों ने पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंक दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमला पुलवामा के मुख्य चौक पर हुआ. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले, बीते शनिवार जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में  सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e - Taiyabba) के दो आतंकवादी मारे गए थे. उसी बीच पुलवामा में एक और मुठभेड़ भी शुरू हो गयी थी.

यह भी पढ़ें

श्रीनगर में मुठभेड़ में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां के चौगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए

उन्होंने कहा, ‘तलाश अभियान के दौरान जैसे ही आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला तो उन्हें आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया गया. हालांकि, उन्होंने इनकार कर दिया और संयुक्त तलाश दल पर अंधाधुंध गोलियां चलायी. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गयी.'

जम्मू-कश्मीर: पुलिस बस पर आतंकियों ने की फायरिंग, हमले में 3 पुलिसवाले शहीद

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


[ad_2]
Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%ae/?feed_id=5229&_unique_id=61cd78d50deb2

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

January 10 Today in Indian History

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4