महाराष्ट्र: मिराज मेडिकल कॉलेज की 18 छात्राएं कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र: मिराज मेडिकल कॉलेज की 18 छात्राएं कोरोना संक्रमित

मिराज में सरकारी मेडिकल कॉलेज की 18 एमबीबीएस छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं. (प्रतीकात्मक फोटो) 

पुणे:

महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिराज में सरकारी मेडिकल कॉलेज की 18 एमबीबीएस छात्राओं की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संक्रमित छात्राओं को टीके की दोनों खुराक लग चुकी थी. कॉलेज के डीन डॉ सुधीर नानंदकर ने कहा, “सभी छात्राओं में लक्षण नहीं हैं और उनकी हालत स्थिर है. एहतियात के तौर पर उन्हें कॉलेज से जुड़े अस्पताल में भर्ती किया गया है.” उन्होंने कहा, “हॉस्टल के एक हिस्से में संक्रमण के मामले सामने आए हैं क्योंकि छात्र भोजन करने के लिए मेस में एकत्र होते हैं.” डॉ नानंदकर ने कहा, “कुल 45 छात्राओं की आरटी पीसीआर जांच करवाई गई थी और अब तक 18 में संक्रमण की पुष्टि हुई है. अन्य की रिपोर्ट आना बाकी है.” हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इन छात्रों में से ओमिक्रॉन से संक्रमित है या नहीं.

यह भी पढ़ें

'येलो अलर्ट' पर दिल्ली : और सख्त किए गए कोरोना प्रतिबंध; जानें- क्या खुला रहेगा और क्या बंद

गौरतलब है कि कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से सबसे ज्याद प्रभावित महाराष्ट्र और दिल्ली हैं. महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 167 मामले पाए जा चुके हैं, जबकि दिल्ली में 165 केस रिपोर्ट हुए हैं. देशभर में ओमिक्रॉन के 650 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. अब तक देश के 21 राज्यों में ओमिक्रॉन अपने पांव पसार चुका है.

देशभर में Omicron के कुल 653 केस, एक दिन में करीब 12% बढ़े मामले

उधर कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के बाद अब येलो अलर्ट लागू कर दिया गया है. इसके तहत दिल्ली में सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, योग इंस्टीट्यूट, एंटरटेनमेंट पार्क, स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संसथान, कोचिंग इंस्टीट्यूट आदि बंद रहेंगे. वहीं शॉपिंग काम्प्लेक्स और मॉल में ऑड ईवन नियम के तहत गैर जरूरी सेवाओं या सामान वाली दुकानें सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगी. सुबह 8 से 10 बजे तक रेस्टोरेंट 50% क्षमता के साथ खुलेंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b2/?feed_id=5442&_unique_id=61cef2f688369

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History