कोविड-19 : कर्नाटक में 4,452 तो राजस्थान में 3479 मामले आए सामने, जानिए J&K और मध्यप्रदेश का हाल

कर्नाटक सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 39,06,761 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 39,447 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. अस्पतालों से आज 19,067 लोगों को छुट्टी मिलने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 37,94,866 हो गई है. संक्रमण के नये मामलों में से 2,139 बेंगलुरु शहर से आए हैं वहीं शहर में 8,604 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है जबकि संक्रमण से 17 लोगों की मौत हुई है. राज्य में फिलहाल कोविड के 72,414 मरीजों का इलाज चल रहा है. कर्नाटक में संक्रमण की दर आज 5.01 फीसदी और मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत रही.

महाराष्ट्र में कोरोना के 6,107 नए केस; 57 की मौत, एक्टिव मामले एक लाख से नीचे आए

राजस्थान की बात करें तो मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,479 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 16 और मरीजों मौत हो गई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,479 नए मामले सामने आए जिनमें से राजधानी जयपुर में 1140, जोधपुर में 300, उदयपुर में 221, गंगानगर में 174, अलवर में 120, कोटा में 119 और भीलवाड़ा में 112 मामले सामने आए हैं. आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 7,354 और लोग संक्रमण से मुक्त हो गए तथा इस समय राज्य में 37,278 मरीज उपचाराधीन हैं. विभाग के अनुसार, संक्रमण से 16 और लोगों की मौत हुई है जिनमें जयपुर में चार, बीकानेर, जोधपुर में दो-दो, अजमेर, अलवर, बारां, चूरू, झुंझुनूं कोटा, सीकर, सिरोही में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. राज्य में इस घातक संक्रमण में अब तक कुल मिलाकर 9,407 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोविड के 771 नये मामले आने के साथ ही अभी तक कुल 4,48,105 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वहीं संक्रमण से सात लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,728 हो गयी है. अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नये मामलों में से 408 मामले जम्मू संभाग से जबकि 363 मामले कश्मीर संभाग से आए हैं. उन्होंने बताया कि जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 238 नये मामले आए हैं जबकि श्रीनगर जिले में 172 नये मामले आए हैं. केन्द्र शासित प्रदेश में फिलहाल कोविड के 12,358 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 4,31,019 मरीज अभी तक संक्रमण मुक्त हुए हैं. पिछले 24 घंटों में संक्रमण से सात लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,728 हो गई है.

दिल्ली में कोरोना के 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, 12 मरीजों की मौत

मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,083 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,12,781 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में चार लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है और इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,668 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है. इंदौर में 335 और भोपाल में 610 नए मामले दर्ज किए गए. ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं. प्रदेश में वर्तमान में 37,143 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 6,527 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,64,970 लोग मात दे चुके हैं. राज्य में मंगलवार को 1,18,590 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,13,69,751 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं.

अफवाह बनाम हकीकत : कोरोना के कम होते केस के साथ पाबंदियों में ढील


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a1-19-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-4452-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c/?feed_id=11412&_unique_id=6203adca377e4

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History