Freedom Convoy क्या है?

हाल ही में कनाडा में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से कनाडा के ट्रक चालकों द्वारा शुरू किये गये हैं। इन विरोध प्रदशनों के चलते कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को उनके परिवार समेत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

विरोध प्रदर्शन क्यों शुरू हुए?

दरअसल कनाडा की सरकार ने सीमा-पार आवाजाही के लिए ट्रक चालकों  के लिए कोविड-19 वैक्सीन अनिवार्य कर दी है। अब कनाडा में प्रवेश करते समय ट्रक चालकों को टीकाकरण का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

सरकार के इस निर्णय से नाराज़ हो कर सैंकड़ों की संख्या में ट्रक चालक अपने ट्रकों के साथ राजधानी ओटावा की ओर रवाना हो गये। कनाडा के ट्रक चालक इसे अपनी स्वंतंत्र के विरुद्ध मान रहे हैं। इन प्रदर्शनकारियों को देश-विदेश के कई लोगों को समर्थन भी दिया जा रहा है। ट्रक चालकों के इस आन्दोलन को Freedom Convoy नाम दिया गया है। हालाँकि, कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा उपद्रव को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

Categories: अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Canada , Freedom Convoy , Freedom Convoy 2022 , Freedom Convoy क्या है? , Hindi News , Justin Trudeau , कनाडा , जस्टिन ट्रूडो

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/freedom-convoy-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88/?feed_id=10057&_unique_id=61f77c6677bb1

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History