NASA ने शेयर किया बादलों से घिरे Jupiter का अद्भुत वीडियो, आप भी देखें

NASA ने अपने जूनोकैम द्वारा लिए गए अदभुत तस्वीरों के जरिए एक अनिमेशन तैयार किया है, जिसमें बृहस्पति ग्रह (Jupiter) बादलों से ढका नजर आ रहा है।  अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने इस वीडियो को सभी के साथ शेयर भी किया है। यह एक तरह का टाइमलैप्स एनिमेशन है। एजेंसी ने जानकारी दी कि 9 अप्रैल, 2022 को, नासा के जूनो अंतरिक्ष यान (Juno Spacecraft) ने बृहस्पति के अपने 41वें क्लोज फ्लाईबाई को पूरा किया और उस समय, इसके जूनोकैम ने बृहस्पति को इस तरह कैप्चर किया कि मानो आप खुद अपनी आखों से उसे देख रहे हो।

NASA की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) ने अपने Instagram अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जुपिटर को नजदीक से दिखाया गया है। छोटे से एनिमेटिड वीडियो में जुपिटर ग्रह बादलो से ढका हुआ दिखाई दे रहा है। खबर लिखते समय तक, इस वीडियो को 2,82,000 बार देखा जा चुका था। वीडियो को NASA के जूनो स्पेसक्राफ्ट में लगे जूनोकैम द्वारा ली गई तस्वीरों को जोड़ कर बनाया गया है। 
 


पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, (अनुवादित) "9 अप्रैल, 2022 को @nasa के जूनो अंतरिक्ष यान ने #Jupiter का 41वां नजदीकी फ्लाईबाई पूरा किया। इसके जूनोकैम इंस्ट्रूमेंट ने #GasGiant [जुपिटर ग्रह] के क्लाउड टॉप्स को स्किम करने जैसा कुछ कैप्चर किया। ऊपर दिखाया गया एनिमेटेड अनुक्रम #CitizenScientist Andrea Luck द्वारा बनाया गया था, जिन्होंने रॉ JunoCam इमेज #data का उपयोग किया था।"

एजेंसी ने आगे यह जानकारी भी दी कि निकटतम दृष्टिकोण के बिंदु पर, अंतरिक्ष यान रंगीन बादलों के 2,050 मील (3,300 किलोमीटर) से थोड़ा ऊपर था, जो बृहस्पति के पास लगभग 131,000 मील प्रति घंटे (210,000 किलोमीटर प्रति घंटे) की स्पीड से ट्रैवल कर रहा था।

नासा ने जूनो मिशन को 5 अगस्त, 2011 को लॉन्च किया था। इसने हमारे सोलर सिस्टम के सबसे बड़े ग्रह - बृहस्पति की 5 साल की यात्रा शुरू की। बृहस्पति के इस मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रह के घने बादलों के नीचे की जांच करना और बृहस्पति के रहस्यों को उजागर है। जूनो अंतरिक्ष यान को बृहस्पति के बारे में कुछ अंतर्दृष्टिपूर्ण जानकारी प्रकट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें इसकी उत्पत्ति और विकास से लेकर हमारे सौर मंडल तक कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।

https://myrevolution.in/technology/nasa-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a4%bf%e0%a4%b0/?feed_id=24523&_unique_id=629db5a9bddbb

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History