द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) कौन हैं?

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामित किया है। चुनाव जीतने के बाद वे भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)

द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं। उनका जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ था। वे आदिवासी समाज से सम्बंधित हैं। उन्हें 1997 में रायरंगपुर नगरपंचायत का कौंसिलर चुना गया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान, वह 6 मार्च, 2000 से 6 अगस्त, 2002 तक वाणिज्य और परिवहन (स्वतंत्र प्रभार) और 6 अगस्त, 2002 से 16 मई, 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं। उन्हें 2007 में ओडिशा विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल थीं। वह भारतीय राज्य में राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने वाली ओडिशा की पहली महिला आदिवासी नेता थीं। वे 2015 से 2019 तक झारखण्ड की राज्यपाल रहीं। वह भारत के 15वें राष्ट्रपति के कार्यालय के चुनाव के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार हैं।

Categories: व्यक्तिविशेष करेंट अफेयर्स

Tags:Draupadi Murmu , Draupadi Murmu Biography in Hindi , Droupadi Murmu , Who is Draupadi Murmu , आदिवासी , द्रौपदी मुर्मू , भारतीय जनता पार्टी

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8c%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%82-draupadi-murmu-%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82/?feed_id=25234&_unique_id=62b2b5970fcb0

Comments

Popular posts from this blog

First Black Panther 2 Footage Released at CinemaCon

No Way Home Reveals New Poster Featuring Emotional Peter Parker

Moon Knight Filmed at Iconic Star Wars Episode 9 Location