13 जून: अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस (International Albinism Awareness Day)

हर साल, अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस (International Albinism Awareness Day) 13 जून को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में ऐल्बिनिज़म से प्रभावित व्यक्तियों के मानवाधिकारों का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।

मुख्य बिंदु

यह दिन दुनिया भर में जागरूकता पैदा करने और ऐल्बिनिज़म से पीड़ित लोगों द्वारा सामना किए जाने वाले भेदभाव के कई रूपों पर प्रकाश डालने के लिए मनाया जाता है।  इस दिवस का उद्देश्य यह सन्देश देना है कि यद्यपि ऐल्बिनिज़म से पीड़ित लोग भेदभाव का सामना कर रहे हैं, दुनिया उन्हें भेदभाव और हिंसा से मुक्त करने के लिए उनके साथ खड़ी है। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा चिह्नित किया जाता है ।

रंगहीनता (Albinism)

ऐल्बिनिज़म आनुवंशिक रूप से विरासत में मिला है, गैर-संक्रामक है  और इसके परिणामस्वरूप त्वचा, आंखों और बालों में रंजकता (pigmentation) की कमी होती है। यदि माता-पिता दोनों में ऐल्बिनिज़म का जीन है, जो जन्म के समय बच्चा भी इससे प्रभावित हो सकता है।

यूरोप और उत्तरी अमेरिका में, 17,000 में से एक ऐल्बिनिज़म से प्रभावित है। यह उप-सहारा अफ्रीका में अधिक प्रचलित है जहां 1,400 में से एक व्यक्ति इससे प्रभावित होता है।

Categories: अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Albinism , Albinism in Hindi , Hindi Current Affairs , Hindi News , International Albinism Awareness Day , What is Albinism? , अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस , रंगहीनता

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/13-%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%90%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ac-2/?feed_id=24755&_unique_id=62a6d576617dc

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History