Regional Rapid Transit System (RRTS) की पहली ट्रेन NCRTC को सौंपी गई

भारत के पहले क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम Regional Rapid Transit System – RRTS) की पहली ट्रेन को हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को सौंपा गया।

क्या यह ट्रेनें स्वदेशी हैं?

ये ट्रेनें 100% स्वदेशी हैं। यह सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम और आत्मनिर्भर भारत की महत्वाकांक्षा के अनुरूप है।

ट्रेनसेट का डिज़ाइन और निर्माण कहाँ किया गया है?

  • ट्रेनसेट को एल्सटॉम के हैदराबाद इंजीनियरिंग केंद्र में डिजाइन किया गया था और सावली (गुजरात) में एल्सटॉम के कारखाने में निर्मित किया गया है।
  • मानेजा (गुजरात) में प्रणोदन प्रणाली और इलेक्ट्रिकल्स का निर्माण किया जाता है।

सेफ्टी और पैसेंजर कम्फर्ट फीचर्स क्या हैं?

  • एर्गोनॉमिक रूप से निर्मित 2×2 ट्रांसवर्स सीटिंग
  • ओवरहेड लगेज रैक
  • CCTV कैमरे
  • फायर एंड स्मोक डिटेक्टर, फायर एक्सटिंगुइशर
  • डोर स्टेटस इंडिकेटर्स, ग्रैब हैंडल
  • वाई-फाई, लैपटॉप/मोबाइल/यूएसबी चार्जिंग स्टेशन
  • गतिशील मार्ग प्रदर्शन मानचित्र
  • ऑटो कंट्रोल्ड एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम
  • मनोरम दृश्य के लिए बड़ी खिड़कियां

दिल्ली-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) क्या है?

  • यह दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ को जोड़ने वाला 82.15 किमी लंबा सेमी-हाई स्पीड रेल कॉरिडोर है। यह कॉरिडोर निर्माणाधीन है।
  • यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) की क्षेत्रीय रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (RRTS) परियोजना के पहले चरण के तहत नियोजित तीन रैपिड रेल कॉरिडोर में से एक है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) क्या है?

  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) भारत सरकार और दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्यों की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है।
  • यह आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) के प्रशासनिक नियंत्रण में है।

इन ट्रेनों की स्पीड कितनी होगी?

RRTS कॉरिडोर 180 किमी प्रति घंटे की डिजाइन गति के साथ भारत में सबसे तेज ट्रेनों का संचालन करेगा।

Categories: राज्यों के करेंट अफेयर्स

Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , Regional Rapid Transit System , RRTS , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/regional-rapid-transit-system-rrts-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-ncrtc-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%82%e0%a4%aa/?feed_id=23170&_unique_id=627a052a54cf0

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History