भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (India’s Forex Reserve) 600 अरब डॉलर पर पहुंचा

22 अप्रैल, 2022 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.27 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 600.42 अरब डॉलर पर पहुँच गया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, यह ऐसा पांचवा महीना है जिसमें गिरावट दर्ज की गई है।

विदेशी मुद्रा भंडार

इसे फोरेक्स रिज़र्व या आरक्षित निधियों का भंडार भी कहा जाता है भुगतान संतुलन में विदेशी मुद्रा भंडारों को आरक्षित परिसंपत्तियाँ’ कहा जाता है तथा ये पूंजी खाते में होते हैं। ये किसी देश की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं। इसमें केवल विदेशी रुपये, विदेशी बैंकों की जमाओं, विदेशी ट्रेज़री बिल और अल्पकालिक अथवा दीर्घकालिक सरकारी परिसंपत्तियों को शामिल किया जाना चाहिये परन्तु इसमें विशेष आहरण अधिकारों, सोने के भंडारों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की भंडार अवस्थितियों को शामिल किया जाता है। इसे आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय भंडार अथवा अंतर्राष्ट्रीय भंडार की संज्ञा देना अधिक उचित है।

22 अप्रैल, 2022 को विदेशी मुद्रा भंडार

विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए): $533.93 बिलियन
गोल्ड रिजर्व: $42.77 बिलियन
IMF के साथ एसडीआर: $18.66 बिलियन
IMF के साथ रिजर्व की स्थिति: $5.06 बिलियन

Categories: अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स

Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , How much is India's forex reserve? , India's Forex Reserve , India's Forex Reserve in 2022 , विदेशी मुद्रा भंडार , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%82%e0%a4%a1-40/?feed_id=22744&_unique_id=626f7b063a5f0

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History