कार्लोस अल्काराज़ (Carlos Alcaraz) कौन हैं?

2022 मैड्रिड ओपन एक पेशेवर टेनिस टूर्नामेंट था जो 28 अप्रैल से 8 मई 2022 तक आयोजित किया गया। यह पार्क मंज़ानारेस, मैड्रिड, स्पेन में आउटडोर क्ले कोर्ट पर खेला गया। यह इस टूर्नामेंट का 13वां संस्करण है।

इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग का खिताब स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ (Carlos Alcaraz) ने जीता। वे मात्र 19 वर्ष के हैं। और इस टूर्नामेंट में उन्होंने नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया।

मैड्रिड ओपन 2022 के विजेता

  • पुरुष एकल- कार्लोस अल्काराज़ (स्पेन) ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) को हराया।
  • महिला एकल- ओन्स जबूर (ट्यूनीशिया) ने जेसिका पेगुला (अमेरिका) को हराकर जीत हासिल की।
  • पुरुष युगल- वेस्ले कूलहोफ (नीदरलैंड) और नील स्कूप्स्की (यूनाइटेड किंगडम) ने जुआन सेबेस्टियन काबाल (कोलंबिया) और रॉबर्ट फराह (कोलंबिया) को हराया।
  • गैब्रिएला डाब्रोवस्की (कनाडा) और गिउलिआना ओल्मोस (मेक्सिको) ने देसीरा क्रावज़िक (अमेरिका) और डेमी शूर्स (नीदरलैंड) को हराकर महिला युगल जीता।

 

Categories: खेलकूद करेंट अफेयर्स

Tags:Carlos Alcaraz , Hindi Current Affairs , कार्लोस अल्काराज़ , मैड्रिड ओपन 2022 के विजेता , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bc-carlos-alcaraz-%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b9/?feed_id=23217&_unique_id=627b53fe72cee

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History