अंतरिक्ष से दिखा चंद्र ग्रहण का शानदार नजारा, लाजवाब हैं ये तस्‍वीरें

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण खत्‍म हो गया है। भारत में यह दिखाई नहीं दिया, लेकिन कई देशों के लोग इस खगोलीय घटना के गवाह बने। लंदन, पेरिस, रोम, ब्रुसेल्स, जोहान्सबर्ग, मैड्रिड, सैंटियागो, वॉशिंगटन, न्यू यॉर्क, रियो डी जनेरियो और शिकागो में लोगों ने पूर्ण चंद्र ग्रहण को देखा। इस बीच, दिल को छू लेने वाली तस्‍वीरें आई हैं अंतरिक्ष से। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर मौजूद अंत‍रिक्ष यात्रियों ने 15 मई की रात पूर्ण चंद्र ग्रहण की हैरान करने वाली तस्‍वीरें खींचीं। 

यूरोपीय अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने ट्विटर पर कई स्नैपशॉट शेयर किए हैं। इनमें स्‍पेस स्टेशन के इक्विपमेंट से तैयार किए गए ‘सुपर फ्लावर ब्लड मून' चंद्र ग्रहण के विभिन्न चरणों को दिखाया गया है। तस्‍वीरों में नीचे बादलों से ढकी पृथ्वी दिख रही है। अपने ट्वीट में क्रिस्टोफोरेटी लिखती हैं, ‘क्या आप भाग्यशाली कल रात के चंद्र ग्रहण को देखने के लिए? हम थे!' 

https://myrevolution.in/technology/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a5%8d/?feed_id=23566&_unique_id=62835810c0897

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History