Yangtze River Three Gorges 1 : दुनिया का सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक क्रूज शिप

दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक क्रूज जहाज अपनी पहली यात्रा के लिए यांग्त्ज़ी नदी पर यात्रा करने के बाद चीन के मध्य हुबेई प्रांत के यिचांग में बंदरगाह पर वापस आ गया है।

मुख्य बिंदु 

  • इस क्रूज जहाज को 7,500 किलोवाट-ऑवर की विशाल आकार की समुद्री बैटरी द्वारा संचालित किया जाता है।
  • यह बैटरी दुनिया में इलेक्ट्रिक कारों के लिए नंबर 1 बैटरी निर्माता कंटेम्परेरी एम्पीयरेक्स टेक्नोलॉजी द्वारा प्रदान की गई है।
  • अप्रैल 2022 से यह जहाज वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर देगा।
  • इस जहाज का इस्तेमाल मुख्य रूप से दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए किया जाएगा।

जहाज के बारे में

जहाज का नाम यांग्त्ज़ी रिवर थ्री गोरजेस 1 (Yangtze River Three Gorges 1) है और यह 100% इलेक्ट्रिक क्रूज शिप है जिसे चीन में विकसित और निर्मित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य उन यात्रियों को ले जाना है जो यांग्त्ज़ी नदी पर दर्शनीय स्थलों की यात्रा पर जा रहे हैं। यह जहाज 16 मीटर चौड़ा और 100 मीटर लंबा है और इसमें करीब 1,300 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। एक बार चार्ज करने पर, यह जहाज लगभग 100 किलोमीटर की यात्रा कर सकता है और इस प्रकार लगभग 530 मीट्रिक टन ईंधन की बचत करता है। इस जहाज को चाइना यांग्त्ज़ी पावर द्वारा विकसित किया गया है जो चाइना थ्री गोरजेस कॉर्प की सहायक कंपनी है, और इसकी लागत 150 मिलियन युआन या 23.66 मिलियन डॉलर है।

Categories: अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , Yangtze River Three Gorges 1 , दुनिया का सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक क्रूज शिप , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/yangtze-river-three-gorges-1-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a5%87/?feed_id=18785&_unique_id=6247e7ba7a2f5

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History