MP : महिला ने धर्म विशेष के खिलाफ डाला आपत्तिजनक पोस्ट, धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज

MP : महिला ने धर्म विशेष के खिलाफ डाला आपत्तिजनक पोस्ट, धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज

फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. 

खंडवा:

खंडवा (Khandwa) के कोतवाली थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज हुआ है. यह एक महिला के विरुद्ध दर्ज किया गया है.  फरियादी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि फेसबुक (Facebook) पर पिंकी लाड़ नाम की आईडी से एक धर्म विशेष के धार्मिक गुरु के बारे में अनर्गल बातें पोस्ट की गई है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है. गुरुवार देर रात खंडवा के कोतवाली थाने में 20 से 25 मुस्लिम युवा एक महिला के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने पहुंचे थे. 

यह भी पढ़ें

एफआईआर कराने आए अशफाक सिंघाड़ ने बताया कि पिंकी लाड़ की एक महिला ने अनर्गल बातें लिखकर फेसबुक पर पोस्ट की है. उनका कहना था कि समाज में नफरत फैलाने के लिए कोई न कोई सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट डाल देता है. लेकिन अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पिंकी लाड नाम की महिला ने फेसबुक पर हमारे धर्म और धर्म गुरु के बारे में गलत बातें लिखी है. उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाना चाहिये.  

सिंघाड़ ने कहा, 'ऐसे अपराधियों पर मामूली धाराओं में केस दर्ज करने के बाद फिर से वह इसी तरह की हिमाकत करते हैं. आखिर यह लोग किस संगठन से आते हैं. उन पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए. अगर ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो पवित्र माह रमजान में आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा.'

आरोपी महिला पिंकी लाड़ की फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक वह खंडवा के छैगांवमाखन की रहने वाली है.  प्रोफाइल के मुताबिक वह विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी इंदौर विभाग की सदस्य है. साथ ही जिला संयोजक विश्व हिंदू परिषद भी उसकी प्रोफाइल में लिखा हुआ है. कोतवाली थाना पुलिस ने फरयादी की शिकायत पर पिंकी लाड़ के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. 

इसे भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में मुस्लिम परिवार का घर जलाने और मंदिर में तोड़फोड़ के आऱोपी पर लगाई रासुका

लुप्तप्राय गिद्धों की हो रही थी तस्करी, ट्रेन में प्‍लास्टिक की थैलियों में लिपटे मिले मिस्र के गिद्ध

खंडवा : मुस्लिम परिवार का घर और ऑटो जलाने वाले पर मंदिर में तोड़फोड़ करने का भी आरोप


Source link https://myrevolution.in/politics/mp-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%b7-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2/?feed_id=20123&_unique_id=625452ee5e0c6

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History