गजब! MP में महंगे विदेशी कुत्ते-बिल्ली पाल रहे Pet ओनर्स BPL कार्ड पर करा रहे इनका इलाज

अस्पताल में लगाए गए रेट चार्ट के अनुसार, गरीबी रेखा के ऊपर(Above poverty line) आने वाले लोगों से इलाज के पंजीकृत करवाते समय 20 रुपये लिए जाते हैं, जबकि बीपीएल कार्ड धारकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है. एपीएल श्रेणी के लोगों के स्वामित्व वाले घरेलू पशुओं के लिए एक्स-रे शुल्क 150 रुपये, जबकि वे बीपीएल कार्ड धारकों के लिए 30 रुपये है. वहीं सीटी स्कैन का शुल्क 1,600 रुपये प्रति पशु के हिसाब से लिया जाता है, जबकि बीपीएल श्रेणी के लोगों को 1,200 रुपये देने होते हैं. 

पड़ोसियों से खाना मांगने के लिए कुत्ते ने चली गजब चाल, घर के बाहर खड़े होकर करने लगा ऐसी हरकत - देखें VIDEO

ऑपरेशन सेक्शन में एपीएल श्रेणी के लोगों से उनके जानवर के बड़े फ्रैक्चर ऑपरेशन के लिए 1,000 रुपये और बीपीएल कार्ड धारकों से 500 रुपये लिए जाते हैं. साथ ही वहीं एपीएल श्रेणी के व्‍यक्ति से उनके जानवर के ब्‍लड शुगर टेस्‍ट के लिए 50 और बीपीएल श्रेणी से इसके लिए 30 रुपये लिए जाते हैं. 

अस्पताल के संयुक्त निदेशक डॉ एच. एल. साहू के मुताबिक, पशु चिकित्सालय में रोजाना करीब 500 पशुओं को इलाज के लिए लाया जाता है. उन्होंने कहा, "उनमें से कम से कम 10 बीपीएल कार्ड धारक लेकर आते हैं." 

पटरियों पर बैठा था कुत्ता, रेल आ रही थी, तभी एक शख्स ने दौड़कर कुत्ते को 1 सेकंड पहले निकाला

अस्पताल के एक अन्य पशु चिकित्सक ने कहा कि कम से कम 40,000 रुपये मूल्य के सेंट बर्नार्ड जैसी विदेशी नस्लों के कुत्तों के मालिक बीपीएल कार्ड के जरिये अपने कुत्तों का इलाज करवाते हैं और रियायतें हासिल करते हैं. उन्होंने कहा, "हम असहाय हैं.  हम ऐसे डॉग ब्रीडर्स और आयातित बिल्लियों के साथ आने वाले लोगों को रियायती दर पर इलाज से इनकार नहीं कर सकते हैं, क्योंकि इन लोगों के पास सरकारी अधिकारियों द्वारा जारी बीपीएल कार्ड है."

उनके मुताबिक, जल्द ही पशु रोगी कल्याण समिति की बैठक में एक प्रस्ताव पर चर्चा होने जा रही है, जिसमें बीपीएल कार्ड धारकों को महंगे कुत्ते-बिल्लियों के लिए रियायत देना खत्‍म किया जाएगा, जिससे सरकारी खजाने पर बेवजह बोझ पड़ रहा है.

वायरल : कुत्तों ने अपने दोस्त को दफनाया, वीडियो में कैद हुआ ये पल


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%97%e0%a4%9c%e0%a4%ac-mp-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%a4%e0%a5%8d/?feed_id=18951&_unique_id=624971dea1b7c

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History