Madhya Pradesh: चारपाई पर शव ले जाने वाले मामले को 'कोई बड़ी बात नहीं' बताने वाले मेडिकल ऑफिसर का तबादला

रीवा:

मध्य प्रदेश में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर अपनी मां के शव को महिलाओं को कंधे पर रखकर घर ले जाना पड़ा. अब इस मामले में रीवा के सीएमएचओ के खिलाफ कार्रवाई की गई. नतीजतन सीएमएचओ तबादला कर दिया गया है. दरअसल डॉक्टर बी एल मिश्रा सीएमएचओ रीवा ने इस घटना पर कहा था इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. जिसके बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ ये कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें

एम्बुलेंस नहीं मिलने पर अपनी मां के शव को महिलाओं को कंधे पर रखकर घर ले जाना पड़ा. संभागीय मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर रीवा में वाहन न मिलने पर महिलाओं ने एक चारपाई पर शव को रखा और उसे घर तक ले गए. जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई. मौत के बाद महिला के शव को घर ले जाने के लिए परिवार को एम्बुलेंस नहीं मिली. ऐसे में चार महिलाओं ने चारपाई पर शव को रखकर उसे घर पहुंचाया.

इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गई. शव को कंधे पर लादकर रोड पर घूमती हुई महिलाओं ने बताया था कि तबीयत खराब हो जाने पर एम्बुलेंस ना मिलने के कारण महिला को खाट में लाद कर इलाज के लिए लाया गया था. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई. लेकिन उपस्थित मेडिकल अधिकारियों ने शव वाहन की जानकारी नहीं दी और चारपाई पर शव को कन्धे पर लाद कर वापस गांव लाना पड़ा. 

ये भी पढ़ें: मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर पड़ा छापा, गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

इस पूरे मामले पर डॉक्टर बी एल मिश्रा सीएमएचओ रीवा की प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि महिला अक्सर कर्चुलियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए आती थीं. अभी वो इलाज के लिए आई थी और इस दौरान निधन हो गया. उनके निधन की जानकारी परिवार वालों को दी गई थी. महिला के शव को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस और लोकल ऑटो रिक्शा से बात हो रही थी. लेकिन उससे पहले ही गांव की महिलाएं आकर शव को लेकर चले गई. CMHO ने आगे कहा कि  ये इतनी बड़ी बात नहीं है, इसको सोशल मीडिया पर तूल दिया जा रहा है. इनके अनुसार जिले में एक भी शव वाहन नहीं है


Source link https://myrevolution.in/politics/madhya-pradesh-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a4%b5-%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/?feed_id=19120&_unique_id=624ae0ad5ffe9

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History