Gujarat: साबरमती आश्रम पहुंच केजरीवाल और भगवंत मान ने चलाया चरखा, रोड शो में भी करेंगे शिरकत

Gujarat: साबरमती आश्रम पहुंच केजरीवाल और भगवंत मान ने चलाया चरखा, रोड शो में भी करेंगे शिरकत

केजरीवाल और भगवंत मान आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं.

अहमदाबाद:

आप (AAP) प्रमुख अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) गुजरात (Gujarat) में चुनावी तैयारियों के लिए पहुंच चुके हैं. दिल्ली सीएम (Delhi CM) केजरीवाल और पंजाब के नए-नवेले सीएम भगवंत मान की जोड़ी अहमदाबाद में पहुंचने के बाद साबरमती आश्रम (Sabarmati Ashram) पहुंची. जहां दोनों नेताओं ने चरखा भी चलाया.

यह भी पढ़ें

साबरमती आश्रम पहुंचने पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज यहां आकर बहुत अच्छा लगा, हम अपने आप को धन्य मानते हैं कि गांधी के देश में पैदा होने का अवसर मिला. मैं सीएम बनने से पहले यहां आ चुका हूं. मैं शहीदों की धरती से आता हूं आज यहां आकर बहुत अच्छा लगा. पंजाब के हर घर मे चरखा है, चरखे से सूत कातते हैं. आज गांधी जी का ओरिजनल चरखा दिखा. हम नेशनलिस्ट लोग हैं, देश को प्यार करने वाले लोग हैं. गुजरात के लोग इंकलाबी लोग हैं.

ये भी पढ़ें: 1901 के बाद रिकॉर्ड हुआ मार्च का सबसे गर्म दिन, बारिश में 71% की आ गई कमी

केजरीवाल और भगवंत मान आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरे पर दोनों नेता अहमदाबाद में रोड शो भी करेंगे. 3 अप्रैल अरविंद केजरीवाल सुबह 10:30 बजे स्वामीनारायण मंदिर दर्शन के लिये पंहुचेंगे. जिसके बाद गुजरात से जुड़े पार्टी नेताओं से मुलाक़ात करेंगे और फिर शाम में दिल्ली रवाना होंगे. दोनों नेताओं की इस यात्रा का मकसद चुनावी तैयारियों को माना जा रहा है, क्योंकि गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने है.

VIDEO: रूस का यूक्रेन के रिहाइशी इलाकों पर हमला जारी, अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं लोग


Source link https://myrevolution.in/politics/gujarat-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9c/?feed_id=19028&_unique_id=624a8b88533fa

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History