भारत में अत्यधिक गरीबी (Extreme Poverty) में 12.3% की गिरावट आई : विश्व बैंक रिपोर्ट

विश्व बैंक ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2011 की तुलना में 2019 में भारत में गरीबी 12.3% कम है।

मुख्य बिंदु

गरीबी की संख्या 2011 में 22.5% से घटकर 2019 में 10.2% हो गई है। विश्व बैंक के नीति शोध कार्य पत्र के अनुसार, शहरी भारत की तुलना ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी में कमी अधिक थी। 2011 से 2019 के दौरान ग्रामीण गरीबी में 14.7% जबकि शहरी गरीबी में 7.9% की गिरावट आई है।

इस अध्ययन के अनुसार, छोटे आकार के जोत वाले किसानों ने उच्च आय वृद्धि का अनुभव किया है। 2013 और 2019 में दो सर्वेक्षण दौरों के बीच सबसे छोटी जोत वाले किसानों की वास्तविक आय में वार्षिक रूप से 10% की वृद्धि हुई है, जबकि सबसे बड़ी जोत वाले किसानों के लिए 2% की वृद्धि हुई है।

विश्व बैंक

विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डी. सी. में है। इसकी स्थापना जुलाई 1945 को हुई थी। विश्व बैंक ऋण देने वाली एक ऐसी संस्था है जिसका उद्देश्य विभिन्न देशों की अर्थ व्यवस्थाओं को एक व्यापक विश्व अर्थव्यवस्था में शामिल करना और विकासशील देशों में ग़रीबी उन्मूलन के प्रयास करना है। इसके कुल 189 सदस्य देश हैं। इसका आदर्श वाक्य “निर्धनता मुक्त विश्व के लिए कार्य करना” है।

Categories: अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स

Tags:Extreme Poverty , Extreme poverty in India , Hindi Current Affairs , Hindi News , UPSC , अत्यधिक गरीबी , भारत में अत्यधिक गरीबी , विश्व बैंक , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80-extreme-poverty/?feed_id=20976&_unique_id=625d0657e555a

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

January 10 Today in Indian History

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4