Delhi : ऑटो-टैक्सी किराया भी बढ़ेगा! किराये में बदलाव के लिए केजरीवाल सरकार ने उठाया कदम

Delhi : ऑटो-टैक्सी किराया भी बढ़ेगा! किराये में बदलाव के लिए केजरीवाल सरकार ने उठाया कदम

Delhi-NCR Auto Rickshaw : दिल्ली में ऑटो रिक्शा किराया वृ्द्धि के लिए कमेटी गठित

नई दिल्ली:

Delhi Auto Rickshaw and Taxi Fare : दिल्ली में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद ओला-उबर (Ola-Uber) जैसी कैब कंपनियों ने 11-12 फीसदी किराया बढ़ा दिया है. अब बारी दिल्ली-एनसीआर में ऑटो रिक्शा और टैक्सी के किराये में इजाफे से हो सकती है. सीएनजी खरीद (CNG Price) पर सब्सिडी की मांग को लेकर दिल्ली के ऑटो रिक्शा और टैक्सी एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है. इसके बीच दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को समयबद्ध तरीके से किराया संशोधन पर विचार करने के लिए एक समिति गठित करने की घोषणा कर दी है. गहलोत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार ऑटो रिक्शा और टैक्सी संघों की चिंताओं को समझती है.

यह भी पढ़ें

उन्होंने ट्वीट किया, ईंधन की बढ़ती कीमतों, ऑटो, टैक्सी यूनियन किराये में संशोधन की मांग हो रही है. केजरीवाल सरकार उनकी चिंताओं को समझती है. परिवहन विभाग द्वारा जल्द ही एक समिति गठित की जाएगी, जो समयबद्ध तरीके से अपनी सिफारिशें देगी. सीएनजी की कीमतों में 2.50 रुपये की नयी बढ़ोतरी के साथ ऑटो रिक्शा, टैक्सी और कैब चालक एसोसिएशन के सदस्यों ने गुरुवार को अधिकारियों को आगाह किया कि वे गैस की कीमतों पर सब्सिडी की मांग के लिए 18 अप्रैल से हड़ताल पर जाएंगे. सैकड़ों ऑटो रिक्शा, टैक्सी और कैब चालकों ने सीएनजी कीमतों पर सब्सिडी की मांग को लेकर 11 अप्रैल को दिल्ली सचिवालय के सामने धरना दिया था. दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ ने ये विरोध प्रदर्शन किया. बस ऑपरेटर्स ने भी शहर में ऑटो रिक्शा और टैक्सी यूनियन की हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है.

एसटीए ऑपरेटर्स एकता मंच के महासचिव श्यामलाल गोला ने कहा, पिछले दो वर्षों में हम भी कोविड-19 के असर से प्रभावित हुए हैं और अब सीएनजी की कीमतें बढ़ती जा रही हैं. हमारे संगठन के सदस्य भी 18 अप्रैल को हड़ताल में शामिल होंगे और उस दिन निजी बसें नहीं चलेंगी. दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा, सीएनजी की कीमत हर दिन बढ़ रही है और हम सरकार से मांग कर रहे हैं कि हमें प्रति किलोग्राम 35 रुपये सब्सिडी दी जाए.

दिल्ली के ऑटो रिक्शा और टैक्सी एसोसिएशन ने 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखकर सीएनजी पर प्रति किलोग्राम 35 रुपये सब्सिडी देने की मांग की थी. राजधानी में बृहस्पतिवार को एक बार फिर सीएनजी की कीमत में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई. दिल्ली में अभी सीएनजी की कीमत 71.61 रुपये प्रति किलोग्राम है.

- ये भी पढ़ें -

* VIDEO: "मैं राम को नहीं मानता, राम कोई भगवान नहीं" - जीतन राम मांझी का विवादित बयान
* 'मैंने ही अधिकारियों को अरविंद केजरीवाल से मिलने भेजा' : भगवंत मान बनाम विपक्ष
* "दुनिया का पेट भर रहे हैं भारतीय किसान, मिस्र ने दी गेहूं आपूर्तिकर्ता के रूप में मंजूरी: पीयूष गोयल

कम हाइट के कारण नहीं मिल रही थी जॉब, जानिए कैसे कांग्रेस MLA ने की मदद

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/delhi-%e0%a4%91%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%9f%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc/?feed_id=20729&_unique_id=6259989f28daa

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History