Covid-19 Updates : कोरोना के नए मामलों में गिरावट, 24 घंटों में दर्ज हुए संक्रमण के 1,054 केस

Covid-19 Updates : कोरोना के नए मामलों में गिरावट, 24 घंटों में दर्ज हुए संक्रमण के 1,054 केस

कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही है सतर्कता (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली:

Covid-19 Updates : देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 1,054 नए केस सामने आए हैं. वहीं कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को एक दिन में 1,150 नए मामले दर्ज हुए थे. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 185.70 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. कोरोना से पिछले 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई है.  भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 11,132 हैं. रिकवरी रेट वर्तमान में 98.76% है. 

यह भी पढ़ें

पिछले 24 घंटे में 1,258 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,25,02,454 हो गई है. डेली पॉजिटिविटी रेट 0.25% है. विकली पॉजिटिविटी रेट 0.23% है. अब तक 79.38 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है. पिछले 24 घंटों में 4,18,345 कोरोना टेस्टिंग हुई है. 

महाराष्ट्र के ठाणे में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले आने से जिले में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,08,841 पर पहुंच गई. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ठाणे में कोरोना से कोई मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 11,883 पर बनी हुई है. जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत दर्ज की गई है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,63,598 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 3,407 पर पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें-

राजनीति की पिच पर 'क्लीन बोल्ड' हुए इमरान, सोमवार को पाक नेशनल असेंबली में नए PM का चुनाव : 10 बातें

इमरान खान पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया

गौ तस्करों का आतंक, बिना टायर के 22km तक भगाते रहे गायों से भरी गाड़ी, गौरक्षकों पर फायरिंग; 5 गिरफ्तार

ये भी देखें-कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों के लिए राहत की खबर, बूस्टर डोज की कीमत घटी


Source link https://myrevolution.in/politics/covid-19-updates-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/?feed_id=20053&_unique_id=6253e0fb931da

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History