चाचा पशुपति पारस पर हुए हमले को लेकर चिराग पासवान ने CM नीतीश कुमार को लिखा पत्र, जांच की मांग की

चाचा पशुपति पारस पर हुए हमले को लेकर चिराग पासवान ने CM नीतीश कुमार को लिखा पत्र, जांच की मांग की

मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान पर हमला करवाने का आरोप लगाया था.

पटना:

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री व अपने चाचा पशुपति कुमार पारस पर हुए हमले की जांच की मांग की है. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी और लिखा कि लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री  @iChiragPaswan जी ने बिहार के मुख्यमंत्री  @NitishKumar जी को पत्र लिखकर आदरणीय  @PashupatiParas  जी पर हुए हमले को लेकर जांच की मांग की.

यह भी पढ़ें

दरअसल मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि चिराग ने पिछले शनिवार को पटना के मोकामा में रहते हुए उनपर जानलेवा हमले की साजिश रची थी. दलित नेता बाबा चौहरमल की स्मृति में आयोजित एक समारोह के मार्ग से गुजर रहे पारस के काफिले को चिराग के समर्थकों ने रोक दिया था और काले झंडे भी दिखाए थे. चिराग भी उसी दिन मोकामा गए थे और एक जनसभा को संबोधित किया था.

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को अपने भतीजे चिराग पासवान पर दिवंगत रामविलास पासवान को आवंटित घर से हाल में बेदखल किए जाने को मुद्दा बनाकर इसका राजनीतिक फायदा उठाने का प्रयास करने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं पासवान के छोटे भाई पारस ने ये भी दावा किया कि केंद्र ने चिराग को 12ए जनपथ बंगला खाली करने से पहले छह नोटिस भेजे थे. चिराग अब ये दावा करके सहानुभूति बटोर रहे हैं कि बेदखली के दौरान रामविलास पासवान के सामान को विरूपित कर दिया गया. बता दें कि हाजीपुर लोकसभा सीट से पासवान कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अब पारस इस सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. (भाषा इनपुट के साथ)

VIDEO: बुलडोजर नहीं रुका, तो कोर्ट के कागजात लेकर पहुंचीं सीपीएम नेता वृंदा करात



Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a4%ae/?feed_id=21547&_unique_id=6261bd690adbc

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History