'अंग्रेज नौकरियां मांगने पंजाब आएंगे' वाली टिप्पणी के बाद विपक्ष के निशाने पर आए पंजाब CM भगवंत मान

'अंग्रेज नौकरियां मांगने पंजाब आएंगे' वाली टिप्पणी के बाद विपक्ष के निशाने पर आए पंजाब CM भगवंत मान

विपक्ष के निशाने पर आए पंजाब CM भगवंत मान

नई दिल्ली:

पंजाब के सीएम भगवंत मान ( Chief Minister Bhagwant Mann) एक बार फिर अपने बयानों के चलते विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल, भगवंत मान ने कहा था कि प्रदेश में ऐसा मौहाल बनाएंगे कि अंग्रेज नौकरियां मांगने पंजाब आएंगे. उनकी इस टिप्पणी के बाद पंजाब कांग्रेस ने उनपर निशाना साधा है. कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री को विदेशियों के राज्य में आने से पहले हमारे घर को व्यवस्थित करने पर ध्यान देना चाहिए. 

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में आशा करता हूं कि विदेशी लोग नौकरियों के लिए पंजाब से संपर्क करें, लेकिन इससे पहले हमें अपना घर व्यवस्थित करना होगा. उन्होंने सीएम भगवंत मान को घेरते हुए कहा कि वह पहले युवाओं के लिए नौकरी के अवसर सुनिश्चित करें. कानून और व्यवस्था बनाए रखें. भ्रष्टाचार समाप्त करें और पुलिस और सिविल मशीनरी का राजनीतिकरण करें. कर्जदार किसानों और मजदूरों को आत्महत्या करने से रोकें. 

गौरतलब है कि भगवंत मान ने ट्वीट किया था, " इस बार भी पौने 3 लाख बच्चों के विदेश जाने की संभावना है. सिर्फ बच्चा ही विदेश नहीं जाता, प्रति व्यक्ति 15 लाख रुपए भी बाहर जाते हैं. थोड़ा समय दो, ऐसा माहौल बनायेंगे कि अंग्रेज नौकरियां मांगने पंजाब आयेंगे"

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में नये अवसर सृजित कर ‘मेधा पलायन' को रोकने के लिए कटिबद्ध है ताकि युवाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए दूसरे देश नहीं जाना पड़े. वह यहां महाराजा रणजीत सिंह पंजाब प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमआरएसपीटीयू) के पहले दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे. मान ने कहा कि शिक्षा को रोजगार के उपलब्ध अवसरों के अनुरूप बनाने की जरूरत है.  लोगों को रोजगार प्रदान करने के वास्ते पंजाब में उद्योगों को बेहतर माहौल तैयार करने के लिए कुछ समय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपनी मातृभूमि को बचाने की अपील की. 

ये भी पढ़ें-

राजनीति की पिच पर 'क्लीन बोल्ड' हुए इमरान, सोमवार को पाक नेशनल असेंबली में नए PM का चुनाव : 10 बातें

इमरान खान पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया

गौ तस्करों का आतंक, बिना टायर के 22km तक भगाते रहे गायों से भरी गाड़ी, गौरक्षकों पर फायरिंग; 5 गिरफ्तार



Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a5%87/?feed_id=20106&_unique_id=62543677749e9

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History