दिल्ली: केंद्र सरकार के अधिकारी की कार के शीशे तोड़कर महत्‍वपूर्ण दस्तावेज चुराए, पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली: केंद्र सरकार के अधिकारी की कार के शीशे तोड़कर महत्‍वपूर्ण दस्तावेज चुराए, पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है. (प्रती‍कात्‍मक फोटो)

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी के लाजपत नगर (Lajpat Nagar)  इलाके में केंद्र सरकार (Central Government) के एक अधिकारी की कार से विभाग के स्‍टांप और ऑफिस की चाबियों सहित कुछ महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज चोरी (Important Documents Stolen) होने का मामला सामने आया है. कार का शीशा तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया. यह घटना 31 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे हुई, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है. हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. 

यह भी पढ़ें

पीड़ित की पहचान अनिर्बान गुहा के रूप में हुई है. केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय में सहायक आयुक्त गुहा ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च की शाम को उनकी कार अचानक रुक गई, जिसके बाद वह मैकेनिक की तलाश में निकल पड़े. वापस लौटने पर उन्‍होंने देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ है और उनका बैग चोरी हो गया है.

फर्जी तांत्रिक पत्थर को 'जादुई' बताकर कर रहे थे ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

बैग में विभाग के टिकट, महत्वपूर्ण दस्तावेज, कार्यालय और घर की चाबियों के साथ ही 10,000 रुपये और अन्य सामान था. इस मामले में पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है. 

दिल्ली के बुराड़ी में भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया



Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%a7/?feed_id=19430&_unique_id=624d9fa3d0216

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History