ट्रेन में टॉयलेट की सारी गंदगी मुसाफिर के ऊपर गिरी, राजधानी एक्सप्रेस में शर्मनाक घटना

ट्रेन में टॉयलेट की सारी गंदगी मुसाफिर के ऊपर गिरी, राजधानी एक्सप्रेस में शर्मनाक घटना

Railway Bio Tiolet : राजधानी एक्सप्रेस में सामने आया शर्मनाक वाकया

नई दिल्ली:

भारतीय रेल (Indian Railway) की तरफ से यात्री सुविधा को लेकर तमाम तरह के दावे होते रहे हैं. वहीं राजधानी एक्सप्रेस (Bilaspur Rajdhani Express) में एक शर्मनाक घटना सामने आयी है।  शुक्रवार सुबह नागपुर से नई दिल्ली आ रही एक महिला जब ट्रेन के टॉयलेट का इस्तेमाल करने पहुंची तो फ्लश का बटन दबाते ही टॉयलेट की सारी गंदगी पंप होते हुए उनके शरीर पर आकर गिर गई.यह घटना करीब 9:00 बजे सुबह की है. घटना बिलासपुर राजधानी के B10 कोच में हुई. अमरावती का रहने वाला यह परिवार राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आ रहा था.  फिर शाम को इनको निजामुद्दीन से दूसरी ट्रेन लेकर वैष्णो देवी जाना है. लेकिन इस घटना के बाद पूरा परिवार एक तरह से सदमे में आ गया. परिवार की तरफ से ट्रेन में कंप्लेंट करने के लिए शिकायत पुस्तिका मांगी गयी, लेकिन ट्रेन में यह पुस्तिका उन्हें उपलब्ध नहीं करवायी गयी. 

यह भी पढ़ें


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9f%e0%a5%89%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%97/?feed_id=20756&_unique_id=6259d18a405cb

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History