बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर चूक, सभा स्थल के फूटा पटाखा बम

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर चूक, सभा स्थल के फूटा पटाखा बम

Bihar में नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई

पटना:

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है. नालंदा में उनके कार्यक्रम स्थल के समीप एक शख्स ने पटाखा बम फोड़ दिया, तेज आवाज से वहां अफरातफरी मच गई. चाक-चौबंद व्यवस्था के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा में इन दिनों भारी चूक देखी जा रही है. कुछ दिन पूर्व बख्तियारपुर में एक सिरफिरे युवक द्वारा हमला किए जाने के बाद उनकी सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है . इसके बावजूद  मंगलवार को उनके जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान शरारती तत्वों ने कार्यक्रम स्थल के समीप पटाखा बम फोड़ दिया. इससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया . हालांकि पुलिस ने तुरंत उस युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई , जिसके बाद मामला शांत हुआ .

यह भी पढ़ें

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जनसंवाद यात्रा के दौरान अपने नालंदा संसदीय क्षेत्र के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में घूम घूम कर कार्यकर्ताओं और आम जनों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं . इसी कड़ी में आज उनका कार्यक्रम सिलाव, पावापुरी और राजगीर में आयोजित था . सिलाव के गांधी हाई स्कूल के मैदान में जब वे जनसंवाद कार्यक्रम मैं लोगों से मिल रहे थे इसी बीच वहां पर आवाज हुआ. इससे लोगों में भगदड़ मच गई हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई .

इसके पास से माचिस और कई पटाखे भी बरामद हुए हैं. पकड़ा गया युवक इस्लामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है . उसकी मंशा क्या थी पुलिस के अधिकारी इसकी जांच में जुटे हैं.  हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी . मगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला या  इस तरह की घटना से उनके सुरक्षा में एक बड़ा अचूक माना जा रहा है .


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-2/?feed_id=20577&_unique_id=625848678fe51

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History