भड़काऊ टिप्पणी के आरोप में कव्वाल शरीफ परवाज कानपुर से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

भड़काऊ टिप्पणी के आरोप में कव्वाल शरीफ परवाज कानपुर से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

शरीफ ने रीवा जिले के मनगवां कस्बे में 28 मार्च को कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणी की थी

रीवा (मप्र):

मध्यप्रदेश पुलिस ने कव्वाली गायक शरीफ परवाज को भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया है और सोमवार को उसे रीवा लेकर आई. बाद में उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने शरीफ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

यह भी पढ़ें

रीवा के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) मनोज वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘रीवा पुलिस ने रविवार को कानपुर देहात से शरीफ परवाज को गिरफ्तार किया और उसे रीवा लेकर आई. इसके बाद उन्हें सोमवार शाम को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने शरीफ को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.''

उन्होंने कहा कि पुलिस ने अदालत से कव्वाली गायक की दो दिनों की पुलिस रिमांड देने का अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने इसे ठुकरा दिया. शरीफ ने रीवा जिले के मनगवां कस्बे में 28 मार्च को उर्स के दौरान आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में देश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

इस मामले में शरीफ एवं कार्यक्रम के आयोजक उर्स ईदगाह कमेटी मनगवां के खिलाफ रीवा जिले के मनगवां पुलिस थाने में 30 मार्च को भारतीय दंड संहिता की धारा 505, 153 और 298 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. वर्मा ने बताया कि कव्वाली गायक की गिरफ्तारी के लिए रीवा पुलिस की कई टीम को मेरठ, लखनऊ और कानपुर भेजा गया था.

वायरल वीडियो में शरीफ परवाज को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘मोदी जी कहते हैं हम हैं, योगी (आदित्यनाथ) जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) कहते हैं हम हैं, अमित शाह जी कहते हैं हम हैं, लेकिन ये हैं कौन? अगर गरीब नवाज चाह लें तो पता ही नहीं चलेगा कि हिन्दुस्तान कहां पर बसा था, कहां पर है.''

यह भी पढ़ें:
YouTuber भुवन बाम ने 'महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी' पर मांगी माफी, NCW ने FIR फाइल करने को कहा
गांधी जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण को मिली जमानत
PM और CM योगी के खिलाफ कमेंट के लिए चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता अजय राय को दिया नोटिस

दिल्ली : BJP नेता के आपत्तिजनक बयान पर सदन में हंगामा, AAP माफी मांगने की कर रही मांग

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ad%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%8a-%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a3%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa-%e0%a4%ae%e0%a5%87/?feed_id=19490&_unique_id=624e7efc35005

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History