आर्यन खान केस : पंच गवाह प्रभाकर सैल की मौत की जांच होगी, महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा

मुंबई:

Aryan Khan Drugs Case : आर्यन खान ड्रग्स केस में महत्वपूर्ण पंच गवाह प्रभाकर सैल (Prabhakar Sail) की मौत की जांच का आदेश महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दिया है. सैल को कथित तौर पर शनिवार सुबह हार्टअटैक आया और उसकी मौत हो गई. हालांकि महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि एक हट्टे कट्टे आदमी की अचानक कैसे हार्ट अटैक आ गया, यह जांच का विषय है. इसको लेकर तमाम सवाल कई लोगों ने उठाए हैं. ऐसे में जांच जरूरी है. प्रभाकर सैल को आर्यन खान ड्रग्स केस में तत्कालीन मुंबई एनसीबी (NCB) निदेशक समीर वानखेड़े ने ड्रग्स बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के लिए अहम गवाह के तौर पर पेश किया था. लेकिन उसके बाद उसने वानखेड़े और अन्य पर रिश्वत लेने का सनसनीखेज आरोप लगाया था. कॉर्डिलिया क्रूज ड्रग्स केस में पंच गवाह प्रभाकर सैल का निधन शनिवार तड़के हुआ. प्रभाकर सैल के वकील तुषार खंडारे के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर साढ़े 4 बजे के करीब हुई.वकील ने स्पष्ट किया कि प्रभाकर की मौत हार्ट अटैक से हुई है और अभी तक किसी संदिग्ध स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. प्रभाकर साइल ने ही कोर्डिलिया क्रूज ड्रग्स केस में विवादित पंच के पी गोसावी पर आर्यन खान को छुड़ाने के लिए शाहरुख खान की मैनेजर से रुपए मांगने का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें

सैल की मौत के बाद ड्रग्स केस फिर सुर्खियों में आ गया है. एनसीबी ने हाल ही में इस सनसनीखेज ड्रग्स केस में जांच पूरी करने के लिए कोर्ट से छह माह का और वक्त मांगा था. हालांकि समीर वानखेड़े का अब एनसीबी से तबादला हो चुका है. वहीं वानखेड़े के खिलाफ तमाम गंभीर आरोप लगाने वाले एनसीपी नेता और केंद्रीय मंत्री नवाब मलिक भी मनी लांड्रिंग से जुड़े केस में जेल में बंद हैं. 

सैल ने ही कोर्डिलिया क्रूज ड्रग्स केस में विवादित पंच केपी गोसावी पर आर्यन खान को छुड़ाने के लिए शाहरुख खान की मैनेजर से रुपए मांगने का आरोप लगाया था. मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (के एक स्वतंत्र गवाह प्रभाकर की चेंबूर में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. दिल का दौरा पड़ने के बाद सैल को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

प्रभाकर के वकील तुषार खंडारे ने कहा कि उसके परिवार के सदस्यों को किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है. वहीं एनसीपी नेता सूरज चव्हाण ने प्रभाकर की मौत की जांच की मांग की है. एनसीबी के गवाह केपी गोसावी के बॉडीगार्ड होने का दावा करने वाले प्रभाकर ने एक हलफनामे में आरोप लगाया था कि उसने गोसावी को 25 करोड़ रुपये की डील के बारे में बात करते हुए सुना था. 


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0/?feed_id=18905&_unique_id=6249383cf3c1d

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History