चाय के साथ नाश्ता नहीं देने पर ससुर ने बहू को पेट में मारी गोली : पुलिस

चाय के साथ नाश्ता नहीं देने पर ससुर ने बहू को पेट में मारी गोली : पुलिस

चाय के साथ नाश्ता न देने पर ससुर ने मारी बहू को गोली (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली:

महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे में एक ससुर ने कथित तौर पर अपनी रिवॉल्वर से बहू को गोली मार दी. महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला का कूसर सिर्फ इतना था कि उन्होंने ससुर को चाय के साथ नाश्ता नहीं परोसा था. उन्होंने बताया कि 42 वर्षीय महिला के पेट में गोली लगी है और उसका शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें

वरिष्ठ  पुलिस अधिकारी संतोष घाटकर ने कहा कि आरोपी काशीनाथ पांडुरंग पाटिल (76) को खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

अधिकारी ने आरोपी की एक अन्य बहू द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई. उन्होंने कहा कि आरोपी उस समय नाराज हो गया जब उसकी बहू ने सुबह की चाय के साथ उसे नाश्ता नहीं दिया.

पुलिस अधिकारी ने कहा, "बुजुर्ग ने रिवॉल्वर निकाली और अपनी बहू के पेट में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई." परिवार के अन्य सदस्य उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए. घाटेकर ने ये भी कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले के लिए कोई अन्य उकसावे का मामला भी था या नहीं. घाटेकर ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है कि क्या हमले के लिए कोई अन्य उकसावे का मामला था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8/?feed_id=20915&_unique_id=625be6d7b9526

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History